Thursday, March 28, 2024
Advertisement

खतरों के खिलाड़ी: विकास गुप्ता को सांप ने काटा, भारती को थी बचाने की कोशिश

'खतरों के खिलाड़ी' की शूटिंग अर्जेंटिना में चल रही है, लेकिन सेट पर अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं। पहले शमिता शेट्टी को वहां पहुंचते ही डेंगू हो गया, फिर विकास गुप्ता घायल हो गए। अब विकास को सांप ने काट लिया है। दरअसल, सांप भारती सिंह को अटैक करने वाला था। भारती को बचाने के चक्कर में विकास घायल हो गए।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: August 03, 2018 16:05 IST
Khatron Ke Khiladi- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Khatron Ke Khiladi

नई दिल्ली: 'खतरों के खिलाड़ी' की शूटिंग अर्जेंटिना में चल रही है, लेकिन सेट पर अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं। पहले शमिता शेट्टी को वहां पहुंचते ही डेंगू हो गया, फिर विकास गुप्ता घायल हो गए। अब विकास को सांप ने काट लिया है। दरअसल, सांप भारती सिंह को अटैक करने वाला था। भारती को बचाने के चक्कर में विकास घायल हो गए।

डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, भारती की जिंदगी बचाने के चक्कर में विकास को पाइथन ने काट लिया। उन्हें कुछ इंजेक्शन दिए गए हैं और आराम करने की सलाह दी गई है।

सिर्फ विकास ही नहीं, आदित्य नारायण को भी अस्पताल ले जाया गया। दरअसल, एक स्टंट करते समय वो गिए गए थे और उनकी आंख में चोट आ गई थी। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें भी एक हफ्ते की आराम की सलाह दी गई है।

शो के होस्ट रोहित शेट्टी भी इन घटनाओं से आहत हैं। एक अखबार ने सूत्र के हवाले से लिखा- जो भी हो रहा है, उससे रोहित खुश नहीं हैं। हालांकि अब स्थिति सामान्य है। टीम अब कंटेस्टेंट को ज्यादा सुरक्षा प्रदान करेगी।

आपको बता दें कि 'खतरों के खिलाड़ी' का प्रीमियर अगले साल जनवरी में होगा। यह 'बिग बॉस 12' की जगह लेगा। 'खतरों के खिलाड़ी' के इस सीजन में भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया, शमिता शेट्टी, अली गोनी, जैसमीन भसीन, जैन इमाम, श्रीसंत, अविका गौर हैं।

चोटों के बावजूद सारे कंटेस्टेंट्स वहां बहुत एंजॉय कर रहे हैं और इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/Blqn564hHMD/?hl=en&taken-by=jasminbhasin2806

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो से अविका गौर और श्रीसंत का सफर खत्म हो गया है।

ये भी पढ़ें-

फन्ने खां, मुल्क और कारवां की भिड़ंत, जानें किसकी होगी सबसे ज्यादा कमाई

Karwaan Movie Review and Twitter Reaction: इरफान की जबरदस्त कॉमेडी क्या फैंस की उम्मीदों पर उतरेगी खरी

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement