Friday, April 19, 2024
Advertisement

DID लिटिल मास्टर सीजन 4 की विनर बनीं जिया ठाकुर, जानिए कितने लाख का ईनाम मिला?

जीटीवी के मशहूर डांस रियलिटी शो डीआईडी लिटिल मास्टर को एक और टैलेंटेड विनर मिल चुका है। विनर कोई और नहीं बल्कि हैदराबाद की जिया ठाकुर हैं। यह शो का चौथा सीजन था जहां बहुत सारे टैलेंटेड बच्चे आए थे, लेकिन विनर तो कोई एक ही होता है और इस बार ये विनर जिया ठाकुर के रूप में मिला है। 

Jyoti Jaiswal Written by: Jyoti Jaiswal @TheJyotiJaiswal
Published on: June 18, 2018 13:05 IST
जिया ठाकुर- India TV Hindi
Image Source : PTI जिया ठाकुर

मुंबई: जीटीवी के मशहूर डांस रियलिटी शो डीआईडी लिटिल मास्टर को एक और टैलेंटेड विनर मिल चुका है। विनर कोई और नहीं बल्कि हैदराबाद की जिया ठाकुर हैं। यह शो का चौथा सीजन था जहां बहुत सारे टैलेंटेड बच्चे आए थे। लेकिन विनर तो कोई एक ही होता है और इस बार ये विनर जिया ठाकुर के रूप में मिला है। जिया काफी खुश हैं क्योंकि यह उनका और उनकी मां का सपना था।

जिया को डीआईडी की विनर ट्रॉफी के साथ 5 लाख रुपये का चेक भी मिला है। जिया इस जीत से काफी खुश हैं।

जिया ठाकुर

Image Source : PTI
जिया ठाकुर

सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि डीआडी के सेट पर आए सेलिब्रिटी भी जिया के डांस की तारीफ करते थे। डांसर और फिल्ममेकर प्रभुदेवा ने भी जिया की खूब तारीफ की थी। 8 साल की जिया के अंदर कमाल का हुनर है, वो अलग-अलग तरह के डांस करने में माहिर है।

जिया ठाकुर

Image Source : PTI
जिया ठाकुर

जहां जिया ने डीआईडी की ट्रॉफी जीती वहीं दूसरे प्रतियोगी उर्वा और तम्मन ने पहले और दूसरे रनर अप का खिताब जीता है। इस शो के फाइनल एपिसोड को जज करने के लिए कोरियोग्राफर फराह खान, सिद्धार्थ आनंद, मर्जी और चित्रांगदा सेन पहुंचे हुए थे। शो के फाइनल में खूब डांस और कॉमेडी हुई। होस्ट जय भानुशाली और तमन्ना ने खूब मस्ती मजाक किया।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement