Thursday, April 18, 2024
Advertisement

अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' का दमदार टीज़र रिलीज़, देशभक्ति से आंखें हो जाएंगी नम

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर देखकर आपको भारतीय होने पर गर्व हो जाएगा।

Jyoti Jaiswal Written by: Jyoti Jaiswal @TheJyotiJaiswal
Published on: June 15, 2018 19:22 IST
गोल्ड- India TV Hindi
गोल्ड

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर देखकर आपको भारतीय होने पर गर्व हो जाएगा।  पहले आप टीजर देखिए फिर हम आपको इसके बारे में बताएंगे।

टीजर की शुरुआत में लिखा आता है ये नेशनल एंथम है इसलिए खड़े हो जाएं, लेकिन सामने इंग्लैंड का झंडा आता है और उनका राष्ट्रीय गान आता है। इसे देखकर हमें अजीब लगता है। आगे लिखा आता है, आप इसे देखकर कैसा महसूस कर रहे हैं, पिछले 200 सालों तक हम अंग्रेजों के राष्ट्रीय गान के लिए खड़े होते आए हैं, जब तक कि एक अकेले आदमी ने ख्वाब ने अंग्रेजों को हमारे राष्ट्रीय गान पर खड़े होने पर मजबूर नहीं कर दिया।

इस जबरदस्त मैसेज के साथ अक्षय कुमार अभिनीत गोल्ड का पहला टीजर फरहान अख्तर ने रिलीज किया है। इस फिल्म में 1933 से 1948 के बीच के दौर में देश में नेशनल गेम हॉकी की स्थिति को दिखाया गया है। यह कहानी पूर्व हॉकी खिलाड़ी  बलबीर सिंह जीवन पर आधारित हैं जिन्होंने देश को हॉकी में पहला गोल्ड मेडल दिलाया था।

यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म में टीवी की नागिन मौनी रॉय अक्षय की पत्नी के रोल में हैं।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement