Friday, April 26, 2024
Advertisement

दीपिका पादुकोण पर फिदा है यह अभिनेता, पूरा करना चाहता है ये सपना

दीपिका पादुकोण अपनी बेहतरीन अदाकारी और खूबसूरती के दम पर इंडस्ट्री में एक बड़ा मुकाम हासिल कर चुकी हैं। उनके चाहने वाले आज न सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर में मौजूद हैं। दीपिक चाहने वालों की लिस्ट में आम लोगों के अलावा कई जानी मानी फिल्मी हस्तियां भी शामिल हैं।

India TV Entertainment Desk Edited by: India TV Entertainment Desk
Published on: June 21, 2018 11:53 IST
deepika padukone- India TV Hindi
deepika padukone

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपनी बेहतरीन अदाकारी और खूबसूरती के दम पर इंडस्ट्री में एक बड़ा मुकाम हासिल कर चुकी हैं। उनके चाहने वाले आज न सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर में मौजूद हैं। दीपिक चाहने वालों की लिस्ट में आम लोगों के अलावा कई जानी मानी फिल्मी हस्तियां भी शामिल हैं। हाल ही में छोटे पर्दे के अभिनेता गौरव सरीन ने दीपिका के लिए अपने दिल में खास जगह को लेकर बात की है। दरअसल उनका कहना है कि वह दीपिका को बहुत पसंद करते हैं और उनसे मुलाकात उनके सपनों में से एक है।

गौरव स्टार प्लस के शो 'कृष्णा चली लंदन' में राधे का किरदार निभा रहे हैं। शो में वह अपनी ऑन स्क्रीन पत्नी कृष्णा (मेघा चक्रवर्ती) का प्यार हासिल करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। वास्तविक जीवन में वह किसे पसंद करते हैं, इस पर गौरव ने एक बयान में कहा, "मैं वास्तव में दीपिका को एक कलाकार और एक इंसान के रूप में पसंद करता हूं।“

उन्होंने आगे कहा, “वह हर एक भूमिका में स्क्रीन पर सुंदर दिखती हैं। शो में जैसा मेरे किरदार को कृष्णा से पहली नजर में प्यार हो जाता है वैसे ही मुझे दीपिका के साथ पहली नजर का प्यार है।" गौरव ने आगे कहा, "मैंने उनकी पहली फिल्म ओम शांति ओम से लेकर सारी फिल्में देखी हैं और तब से उनसे मुलाकात मेरा सपना है। वह एक मजबूत और आकर्षण शख्सियत हैं और मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं।"

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement