Thursday, April 18, 2024
Advertisement

मेरी इजाजत के बिना शादी नहीं कर सकते रणबीर: दीपिका पादुकोण

नई दिल्ली: तमाशा अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कहना है कि उसकी इजाजत के बिना रणबीर कपूर शादी नहीं कर सकते। रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की शादी संबंधी खबरों पर सवाल पूछा गया तो इसके

Bhasha Bhasha
Updated on: November 24, 2015 10:46 IST
'दीपिका की इजाजत के...- India TV Hindi
'दीपिका की इजाजत के बिना शादी नहीं कर सकते रणबीर'

नई दिल्ली: तमाशा अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कहना है कि उसकी इजाजत के बिना रणबीर कपूर शादी नहीं कर सकते। रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की शादी संबंधी खबरों पर सवाल पूछा गया तो इसके जवाब में दीपिका ने यह बात कही।

दीपिका ने कहा, रणबीर मेरी इजाजत के बिना शादी नहीं कर सकते।

अभिनेता रणबीर कपूर ने कहा, यह मेरी जिंदगी का बहुत बड़ा सवाल है। मेरा शादी के रिश्ते में पूर्ण विश्वास है। जब मैं शादी करूंगा तो पूरी दुनिया को इसके बारे में बताउंगा।

इम्तियाज अली की तमाशा रणबीर और दीपिका की एकसाथ तीसरी फिल्म हैं। इससे पहले वे बचना ऐ हसीनों और ये जवानी है दीवानी में एकसाथ नजर आ चुके हैं।

शुक्रवार को रिलीज हो रही इस फिल्म के प्रचार के लिए रणबीर और दीपिका ने निर्देशक के साथ मुंबई से दिल्ली तक ट्रेन में यात्रा की।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement