Friday, March 29, 2024
Advertisement

Box Office Collection: ‘रेड’ ने जीता दर्शकों का दिल, महज दो दिन में कर ली इतनी कमाई

16 मार्च को रेड रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है।

Jyoti Jaiswal Edited by: Jyoti Jaiswal @TheJyotiJaiswal
Published on: March 18, 2018 13:54 IST
RAID- India TV Hindi
Image Source : PTI RAID

नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म Raid ने दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। 10 करोड़ की शानदार ओपनिंग के बाद अजय और इलियाना की फिल्म ने दूसरे दिन शनिवार को भी 13.86 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने महज दो दिनोंम  23.90 करोड़ की कमाई कर ली है।

रेड फिल्म दर्शकों को तो पसंद आई ही है फिल्म क्रिटिक्स ने भी फिल्म की काफी तारीफ की है। रविवार को फिल्म जबरदस्त कमाई कर सकती है।

यह फिल्म साल 1981 की कहानी है जब एक ईमानदार इनकम टैक्स अफसर ने एक हाईप्रोफाइल घर में रेड मारी थी। इसे इतिहास की सबसे लंबी रेड मानी जाती है। फिल्म में अभिनेता अजय देवगन और सौरभ शुक्ला ने काफी अच्छा अभिनय किया है।

16 मार्च को रेड रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement