Friday, April 19, 2024
Advertisement

Box office collection: अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ ने की अच्छी शुरूआत

अभिनेता अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। हालांकि अर्जुन और श्रद्धा दोनों ने ही फिल्म का कुछ खास प्रमोशन नहीं किया था। लेकिन फिल्म ने पहले दिन उम्मीद से ज्यादा अच्छा कलेक्शन किया है।

India TV Entertainment Desk India TV Entertainment Desk
Updated on: May 20, 2017 13:51 IST
half gf- India TV Hindi
Image Source : PTI half gf

नई दिल्ली: अभिनेता अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। हालांकि अर्जुन और श्रद्धा दोनों ने ही फिल्म का कुछ खास प्रमोशन नहीं किया था। लेकिन फिल्म ने पहले दिन उम्मीद से ज्यादा अच्छा कलेक्शन किया है। फिल्म ने पहले दिन 10 करोड़ 27 लाख की कमाई की, जो एक अच्छी शुरूआत मानी जा रही है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके फिल्म की कमाई की जानकारी दी है।

आपको बता दें, फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ चेतन भगत के उपन्यास ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ पर बनी है। चेतन भगत इस फिल्म के सह-निर्माता भी हैं।

हाफ गर्लफ्रेंड की कहानी माधव झा और रिया सोमानी की है। माधव बिहार के गांव से है जिसे इंगलिश नहीं आती है, वहीं रिया दिल्ली की हाई-फाई गर्ल है। मोहित सूरी ने इन दो अलग-अलग किरदारों को प्यार के धागे में बुनने की कोशिश की है।

फिल्म में अर्जुन कपूर ने बिहारी लड़के माधव का किरदार निभाया है, जबकि श्रद्धा कपूर ने रिया सोमानी का किरदार प्ले किया है।

चेतन भगत के उपन्यास पर कई फिल्में बन चुकी हैं। जिसमें कई सुपरहिट भी हुई हैं। ‘3 इडियट्स’ और ‘2 स्टेट्स’ इसका उदाहरण हैं। देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म कितनी कमाई करती है।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement