Tuesday, March 19, 2024
Advertisement

Bigg Boss 12: सलमान खान के शो का दूसरा प्रोमो रिलीज, मामा-भांजे की जोड़ी भी होगी शामिल

रिएलिटी शो 'बिग बॉस 12' का दूसरा टीजर रिलीज हो गया है। 18 अगस्त को कलर्स टीवी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसे शेयर किया।

Swati Pandey Written by: Swati Pandey
Updated on: August 18, 2018 16:37 IST
Salman Khan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Salman Khan

नई दिल्ली: रिएलिटी शो 'बिग बॉस 12' का दूसरा टीजर रिलीज हो गया है। 18 अगस्त को कलर्स टीवी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसे शेयर किया। इसके पहले चैनल ने 12 अगस्त को अपना पहला प्रोमो शेयर किया था। दूसरे प्रोमो को देखकर पता चलता है कि शो में मामा-भांजे की जोड़ी नजर आएगी। शो के पहले प्रोमो में सलमान टीचर के रोल में नजर आ रहे थे। प्रोमो में दिखाया गया था कि जब सलमान क्लास में जाते हैं तो स्टूडेंट्स जोड़ियों में बैठे नजर आते हैं। साथ ही प्रोमो देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि जोड़ियों के अलावा घर में सिंगर कंटेस्टेंट्स भी जाएंगे।

सलमान ने चार प्रोमो को शूट किया है, जिसमें वो अलग-अलग अवतार में नजर आएंगे।

शो का प्रीमियर 16 सितंबर को होगा। अमूमन अक्टूबर से शुरू होने वाला यह शो इस साल एक महीने पहले इसलिए शुरू हो रहा है क्योंकि सलमान चाहते हैं कि दिसंबर तक शो खत्म हो जाए।

सलमान फिलहाल भारत की शूटिंग के लिए माल्टा रवाना हो गए हैं। फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ और दिशा पाटनी हैं। इसे अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैँ। अली और सलमान इसके पहले टाइगर जिंदा है और सुल्तान में साथ काम कर चुके हैँ।

शो में शामिल होने वाले 21 सदस्यों में से अब कुछ फेमस जोड़ियों के नाम की लिस्ट सामने आ गई है।

यहां देखिए 'बिग बॉस 12' में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स की लिस्ट

मिलिंद सोमन और अंकिता कंवर

बॉलीवुड अभिनेता और मॉडल मिलिंद ने कुछ वक्त पहले ही अंकिता संग सात फेरे लिए है। हालांकि उम्र में 26 साल छोटी लड़की से शादी करने की वजह से वह काफी सुर्खियों में रहे।

शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़

छोटे पर्दे की जानी मानी जोड़ी शोएब और दीपिका ने हाल ही में इस्लामिक रीति-रिवाजों से निकाह किया। जिसकी वजह से दोनों ने खूब सुर्खियां बटोरी। शोएब से शादी के लिए दीपिका को अपना धर्म परिवर्तन भी करना पड़ा, इस कारण उन्हें विवादों का सामना करना पड़ा। अब ये जोड़ी शादी के बाद पहली बार पर्दे पर बिग बॉस 12 में दिखाई देने वाली है।

ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी

ऋत्विक और आशा की मुलाकात लोकप्रिय धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' के सेट पर हुई थी। इसके बाद से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। अब यह खूबसूरत जोड़ी विवादित शो 'बिग बॉस 12' में नजर आएगी।

गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी

रीयल लाइफ में पति-पत्नी की यह जोड़ी छोटे पर्दे पर एक खास पहचान हासिल कर चुकी है। अब इन दोनों को सलमान खान की होस्टिंग वाले शो 'बिग बॉस 12' में देखा जाएगा।

निकितन धीर और कृतिका सेंगर

धारावाहिक 'झांसी की रानी' से लोकप्रियता हासिल करने वालीं कृतिका भी इस बार पति और अभिनेता निकितन के साथ नजर आएंगी। दोनों ही 'बिग बॉस 12' में जाने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

रिया सेन

बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाने वालीं अभिनेत्री रिया सेन अब लंबे वक्त से किसी फिल्म में नजर नहीं आई है। लेकिन अब जल्द ही वह 'बिग बॉस 12' में दिखाई देने वाली हैं।

निया शर्मा

छोटे पर्दे पर अपनी अदाकारी से सभी का दिल जीतने वालीं निया अब 'बिग बॉस 12' का हिस्सा बनने जा रही है।

Also Read:

Priyanka- Nick Roka Ceremony updates: प्रियंका ने निक संग अपना रिश्ता किया ऑफिशियल, इंस्टाग्राम पर शेयर की रोमांटिक तस्वीर

Priyanka- Nick Roka Ceremony Live updates: सामने आई प्रियंका और निक के रोके की पहली तस्वीर

Priyanka Chopra-Nick Jonas Engagement Party: ये मेहमान हो सकते हैं शामिल, ऐसी हैं तैयारियां

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement