Saturday, April 20, 2024
Advertisement

अनुष्का शर्मा ने पति विराट के साथ शेयर की प्यारी सी तस्वीर

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति विराट कोहली के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अनुष्का विराट साथ में प्यार से खड़े हैं, जिसे देखकर आप इस पॉवर कपल के फैन हो जाएंगे। बता दें दोनों इस वक्त साथ में लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: July 16, 2018 19:23 IST
विराट कोहली-अनुष्का...- India TV Hindi
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति विराट कोहली के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अनुष्का विराट साथ में प्यार से खड़े हैं, जिसे देखकर आप इस पॉवर कपल के फैन हो जाएंगे। बता दें दोनों इस वक्त साथ में लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं।

अनुष्का ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह विराट के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में वो पति विराट को गले लग रही हैं। कैप्शन में उन्होंने कुछ लिखा नहीं है बल्कि ब्लू कलर का एक दिल वाला इमोजी बनाया है। अनुष्का स्माइल कर रही हैं वहीं विराट स्वैग में नजर आ रहे हैं।

अनुष्का की तरह उनके पति को भी सोशल मीडिया पर प्यार जाहिर करने का शौक है। हाल ही में विराट ने भी अनुष्का के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। तस्वीर के साथ विराट ने कैप्शन में लिखा है- डे आउट विद माय ब्यूटी।

बात करें काम की तो अनुष्का शर्मा जल्द ही वरुण धवन के साथ फिल्म सुई धागा में नजर आने वाली हैं।

 

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement