Thursday, April 25, 2024
Advertisement

सोनम कपूर को मिल गई अनिल कपूर और जूही चावला की पुरानी तस्वीर, फिर अनिल ने क्या कहा

बीते ज़माने की हिट जोड़ी अनिल और जूही का 80 के दशक के एक फोटोशूट की तस्वीरें सोनम कपूर के हाथ लग गयी है जिसे अभिनेत्री ट्विटर पर शेयर करने से खुद को रोक नहीं पाई।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: July 20, 2018 18:40 IST
अनिल-जूही- India TV Hindi
अनिल-जूही

नई दिल्ली: अनिल कपूर और जूही चावला अपनी आगामी फ़िल्म "एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा" के साथ कई सालों बाद बड़े पर्दे पर अपने जादू बिखेरने के लिए तैयार है। बीते ज़माने की हिट जोड़ी अनिल और जूही का 80 के दशक के एक फोटोशूट की तस्वीरें सोनम कपूर के हाथ लग गयी है जिसे अभिनेत्री ट्विटर पर शेयर करने से खुद को रोक नहीं पाई।

पोस्ट को देख कर अनिल कपूर की भुलेबिसरी यादें ताज़ा हो गयी। अनिल कपूर ने जूही की प्रशंसा करते हुए उनके साथ फिर से स्क्रीन स्पेस साझा करने की खुशी ज़ाहिर की है।

अनिल कपूर

अनिल कपूर

अनिल कपूर और जूही चावला इससे पहले बेनाम बादशा, दीवाना मस्ताना और लोफर जैसी फिल्मों में एक साथ काम कर चुके है और अब 21 साल के लंबे अंतराल के बाद यह जोड़ी "एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा" के साथ एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है। फिल्म के निर्माता अब तक करैक्टर पोस्टर और फिल्म का टीज़र रिलीज कर चुके है जिसके दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया गया है।

फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत "एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा"  विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी द्वारा निर्मित है। शैली चोपड़ा द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म इस साल रिलीज होने के लिए तैयार है।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement