Saturday, April 20, 2024
Advertisement

शशि कपूर को दी गई अंतिम विदाई, बारिश के बावजूद पहुंचे अमिताभ, संजय, सैफ और शाहरुख समेत कई सितारे

शशि कपूर का दाह संस्कार आज दोपहर 12 बजे सांताक्रूज में होगा।

Jyoti Jaiswal Edited by: Jyoti Jaiswal @TheJyotiJaiswal
Updated on: December 05, 2017 13:40 IST
shah rukh khan- India TV Hindi
Image Source : PTI shah rukh khan

मुंबई: बॉलीवुड ज अभिनेता शशि कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे। सोमवार को उनका मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया। करीब ढाई दशकों तक लोगों को अपने अभिनय से मनोरंजन करने वाले शशि 79 साल के थे। मुंबई के सांताक्रूज में आज शशि कपूर को अंतिम विदाई दी गई। अंतिम संस्कार में अमिताभ बच्चन, सैफ अली खान, संजय दत्त, रणबीर कपूर, नसीरुद्दीन शाह जैसे कई सितारे पहुंचे। मुंबई में कल से लगातार बारिश हो रही है बावजूद इसके बड़ी संख्या में सितारे अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे।

shashi kapoor

Image Source : PTI
shashi kapoor

ऋषि कपूर भी अपने चाचा शशि कपूर के निधन की ख़बर सुनते ही दिल्ली में अपनी फिल्म की शूटिंग छोड़कर मुंबई पहुंच गए।

shashi kapoor

Image Source : PTI
shashi kapoor

शशि कपूर काफ़ी समय से बीमार थे। साल 2014 में शशि के चेस्ट में इन्फेक्शन हुआ था। कई हफ्तों से उनकी तबीयत नाजुक चल रही थी, सोमवार सुबह तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार की शाम को ही उनका निधन हो गया।

शाहरुख

शाहरुख

shashi kapoor

Image Source : PTI
shashi kapoor

shashi kapoor

Image Source : PTI
shashi kapoor

shashi kapoor

Image Source : PTI
shashi kapoor

शशि कपूर के साथ ही बॉलीवुड का एक और चमकता सितारा आसमान का तारा बन गया।​

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement