Tuesday, March 19, 2024
Advertisement

दुष्कर्म कानूनों के दुरुपयोग पर बनी फिल्म में अक्षय खन्ना, ऋचा चड्ढा

अभिनेता अक्षय खन्ना और अभिनेत्री ऋचा चड्ढा देश में दुष्कर्म कानूनों के दुरुपयोग पर आधारित फिल्म 'सेक्शन 375' में दिखाई देंगे।

Jyoti Jaiswal Edited by: Jyoti Jaiswal @TheJyotiJaiswal
Published on: February 18, 2018 13:32 IST
अक्षय खन्ना, ऋचा चड्ढा- India TV Hindi
अक्षय खन्ना, ऋचा चड्ढा

मुंबई: अभिनेता अक्षय खन्ना और अभिनेत्री ऋचा चड्ढा देश में दुष्कर्म कानूनों के दुरुपयोग पर आधारित फिल्म 'सेक्शन 375' में दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्माण कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक करेंगे जबकि निर्देशन मनीष गुप्ता ने किया है। 

गुप्ता ने जारी बयान में कहा, "पुरुषों और महिलाओं द्वारा दुष्कर्म के कानूनों का दुरुपयोग किया जा रहा है। पुलिस और न्यायपालिका दुविधा में है कि दुष्कर्म का कौन सा मामला वास्तविक और कौन सा झूठा है।" फिल्म की कहानी एक दुष्कर्म मामले के इर्द-गिर्द घूमती है। इस मामले को देखकर न्यायाधीश भी दुविधा में है कि क्या यह वास्तव में दुष्कर्म का मामला है या सहमति से बने यौन संबंधों का।

फिल्म में आरोपी के वकील की भूमिका में अक्षय हैं, जबकि ऋचा चड्ढा सरकारी वकील का किरदार निभा रही हैं।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement