Saturday, April 27, 2024
Advertisement

पेरू के एक्टर Richard Torres ने क्यों की पेड़ से शादी?

यह अनोखी शादी सियूडैड कलोनियल में हुई जहां टोरेस ने पेड़ पर अंगूठी रखी और एक शख्स जो जज की भूमिका में था, उसे बताया कि उन्हें इस पेड़ से शादी मंजूर है।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: August 20, 2018 19:22 IST
 Richard Torres- India TV Hindi
 Richard Torres

सैंटो डोमिंगो: पेरू के अभिनेता रिचर्ड टोरेस ने डोमिनिकन रिपब्लिक की राजधानी सैंटो डोमिंगो में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई के खिलाफ लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए एक पेड़ से 'शादी' कर ली। यह अनोखी शादी सियूडैड कलोनियल में हुई जहां टोरेस ने पेड़ पर अंगूठी रखी और एक शख्स जो जज की भूमिका में था, उसे बताया कि उन्हें इस पेड़ से शादी मंजूर है।

अभिनेता ने 'एफे न्यूज' को बताया, "हम 17वीं शादी करने के लिए सैंटो डोमिंगो आए हैं और हम तब तक नहीं रुकेंगे, जब तक हम इस तरह के 100 और समारोह करके एक नया गिनीज रिकॉर्ड नहीं बना  लेते।"

 Richard Torres

 Richard Torres

कोलंबस पार्क में हुए इस छोटे से कार्यक्रम ने दर्जनों लोगों का ध्यान आकर्षित किया। टोरेस के साथ डोमिनिकन कलाकार भी थे, जो शादी में बेस्ट मैन और ब्राइड्समेड की भूमिका में नजर आए।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement