Friday, March 29, 2024
Advertisement

Aap Ki Adalat: काजोल ने बताया क्यों छोड़ी थी सुपरहिट फिल्म 'गदर' और 'मोहब्बतें'

इस शनिवार रात 10 आप की अदालत में फिल्म अभिनेत्री काजोल नजर आएंगी।

Jyoti Jaiswal Written by: Jyoti Jaiswal @TheJyotiJaiswal
Updated on: August 24, 2018 7:31 IST
Aap Ki Adalat: Kajol- India TV Hindi
Aap Ki Adalat: Kajol

नई दिल्ली: 'आप की अदालत' में इस शनिवार बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल नजर आएंगी। काजोल ने इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा से खुलकर बातचीत की, और अपने बारे में काफी कुछ बताया।

रजत शर्मा ने जब उनसे पूछा कि उन्होंने गदर और मोहब्बतें जैसी फिल्में क्यों छोड़ दीं, तो काजोल ने कहा कि गदर मेरे टाइप की फिल्म नहीं थी, और मोहब्बतें मुझे ऑफर हुई थी या नहीं ये मुझे याद ही नहीं है। इसके अलावा काजोल ने दिल से फिल्म भी छोड़ी थी। काजोल ने बताया कि डेट्स नहीं मैच हुए थे, इसलिए काजोल ने यह फिल्म छोड़ दी।

रजत शर्मा ने उनसे पूछा कि शाहरुख खान कहते हैं कि भगवान ने काजोल को नायाब बनाया लेकिन साइलेंसर फिट करना भूल गए, इस पर काजोल ने कहा- हां फिल्टर और वॉल्यूम कंट्रोल भी नहीं है। इसके अलावा रजत शर्मा ने जब उनसे पूछा कि करण जौहर कहते हैं कि काजोल प्रेशर कुकर की तरह हैं कभी भी फट जाती हैं।

काजोल ने कहा- अगर कोई 20-22 साल का लड़का डिस्को में थ्री पीस सूट पहनकर आया हो तो आप क्या कहेंगे... आप उसे हाय, हेलो करेंगे या... और काजोल जोर-जोर से हंसने लगती हैं।

बता दें, काजोल अपनी अपकमिंग मूवी हेलीकॉप्टर ईला को प्रमोट करने के लिए इंडिया टीवी पहुंची थीं। आप की अदालत का ये खास एपिसोड आप शनिवार रात 10 बजे, रविवार सुबह 10 और रात 10 बजे देख सकते हैं।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement