Thursday, March 28, 2024
Advertisement

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिये BJP ने 59 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 59 उम्मीदवारों की तीसरी सूची आज जारी कर दी। पार्टी द्वारा अब तक 213 उम्मीदवारों की सूची जारी की जा चुकी है।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: April 20, 2018 20:07 IST
Karnataka Assembly elections 2018: BJP releases third list of 59 candidates; here's the full list- India TV Hindi
Karnataka Assembly elections 2018: BJP releases third list of 59 candidates; here's the full list

नयी दिल्ली: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 59 उम्मीदवारों की तीसरी सूची आज जारी कर दी। पार्टी द्वारा अब तक 213 उम्मीदवारों की सूची जारी की जा चुकी है। उम्मीदवारों की तीसरी सूची में बेलगाम उत्तर से पार्टी ने अनिल बेनके को टिकट दिया है। बेलगाम दक्षिण से अभय पाटिल को मैदान में उतारा गया है। वहीं, कित्तूर विधानसभा सीट से बीजेपी ने महंतेश को टिकट दिया है। 

भाजपा ने पहली सूची में 72 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। इसके बाद तीसरी सूची में पार्टी ने 82 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी। उल्लेखनीय है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 12 मई को होने हैं। इसके अलावा 15 मई को नतीजे आ जाएंगे। वहीं, कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटें हैं। कर्नाटक में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। कांग्रेस के सामने सत्ता में वापस आने की चुनौती है जबकि भाजपा दक्षिण के इस राज्य पर फिर से अपना सरकार बनाना चाहती है। 

BJP candidates list

BJP candidates list

Karnataka BJP candidate list

Karnataka BJP candidate list

Karnataka BJP candidates list

Karnataka BJP candidates list

 

 

 

 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Karnataka Assembly Election 2018 News in Hindi के लिए क्लिक करें इलेक्‍शन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement