Hindi News पैसा बिज़नेस 2016-17 के दौरान देश में प्रति व्यक्ति आय 9.7 प्रतिशत बढ़कर 1.03 लाख रुपए हुई

2016-17 के दौरान देश में प्रति व्यक्ति आय 9.7 प्रतिशत बढ़कर 1.03 लाख रुपए हुई

देश में प्रति व्यक्ति आय 2016-17 में 9.7 प्रतिशत बढ़कर 1,03,219 रुपए पर पहुंच गई, जो इससे पिछले साल 94,130 रुपए थी।

2016-17 के दौरान देश में प्रति व्यक्ति आय 9.7 प्रतिशत बढ़कर 1.03 लाख रुपए हुई- India TV Paisa 2016-17 के दौरान देश में प्रति व्यक्ति आय 9.7 प्रतिशत बढ़कर 1.03 लाख रुपए हुई

नई दिल्ली देश में प्रति व्यक्ति आय 2016-17 में 9.7 प्रतिशत बढ़कर 1,03,219 रुपए पर पहुंच गई, जो इससे पिछले साल 94,130 रुपए थी। वर्ष 2015-16 में देश में प्रति व्यक्ति शुद्ध आय में 7.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, 2016-17 में मौजूदा मूल्य पर प्रति व्यक्ति आय 1,03,219 रुपए रही। 2015-16 के अनुमान में यह 94,130 रुपए रही थी। इस तरह प्रति व्यक्ति आय में 9.7 प्रतिशत का इजाफा हुआ।

यह भी पढ़ें : SMS के जरिए ऐसे PAN कार्ड के साथ आधार को करें लिंक, आयकर विभाग ने शुरू की नई सर्विस

प्रति व्यक्ति आय देश में समृद्धि का संकेतक होती है। वास्तविक आधार (2011-12 के मूल्य) के हिसाब से 2016-17 में प्रति व्यक्ति आय 5.7 प्रतिशत बढ़कर 82,269 रुपए रही, जो एक साल पहले 77,803 रुपए रही थी। 2011-12 के मूल्य के हिसाब से देश की सकल राष्ट्रीय आय (जीएनआई) के 120.35 लाख करोड़ रुपए रहने का अनुमान है, जो एक साल पहले 112.46 लाख करोड़ रुपए रही थी।

यह भी पढ़ें : विजय माल्‍या के किंगफि‍शर हाउस की नीलामी 5वीं बार भी रही विफल, दाम घटाने के बाद भी नहीं मिल रहे खरीदार

Latest Business News