A
Hindi News पैसा ऑटो बजाज को पछाड़कर दूसरी सबसे बड़ी दोपहिया कंपनी बनी होंडा, मई में बेचे 5 लाख से ज्‍यादा वाहन

बजाज को पछाड़कर दूसरी सबसे बड़ी दोपहिया कंपनी बनी होंडा, मई में बेचे 5 लाख से ज्‍यादा वाहन

अग्रणी दोपहिया वाहन निर्माता होंडा ने बजाज ऑटो को पीछे छोड़ते हुए देश में दूसरा स्‍थान हासिल कर लिया है। मई में होंडा ने पांच लाख से अधिक वाहने बेचे हैं।

बजाज को पछाड़कर दूसरी सबसे बड़ी दोपहिया कंपनी बनी होंडा, मई में बेचे 5 लाख से ज्‍यादा वाहन- India TV Paisa बजाज को पछाड़कर दूसरी सबसे बड़ी दोपहिया कंपनी बनी होंडा, मई में बेचे 5 लाख से ज्‍यादा वाहन

नई दिल्ली। अग्रणी दोपहिया वाहन निर्माता होंडा ने बजाज ऑटो को पीछे छोड़ते हुए देश में दूसरा स्‍थान हासिल कर लिया है। मई में लगातार दूसरे महीने होंडा ने पांच लाख से अधिक दोपहिया वाहने बेचे हैं, वहीं बजाज ऑटो की बिक्री इस दौरान 10 फीसदी घटी है।

निर्यात में भी होंडा ने 30 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है। पिछले वर्ष मई महीने में जहां कंपनी ने 20,468 दोपहिया वाहन निर्यात किए थे, वहीं इस साल मई महीने में होंडा ने 26,654 दोपहिया वाहन निर्यात किए।

बजाज ने बेचे केवल 3 लाख वाहन

मई में बजाज ऑटो की बिक्री में 10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान कंपनी ने कुल 3ख्‍13,756 वाहनों की बिक्री की। पिछले साल समान महीने में कंपनी ने 3,47,655 वाहनों की बिक्री की थी।

बजाज की मोटरसाइकिल बिक्री भी 10 फीसदी घटकर 2,77,115 यूनिट रही, जो पिछले साल मई में 3,07,344 यूनिट थी। बजाज का निर्यात भी 3 प्रतिशत घटकर 1,39,709 यूनिट रहा, जो कि पिछले साल मई में 1,43,421 यूनिट था।

Latest Business News