A
Hindi News लाइफस्टाइल रिश्ते क्या आप ज्यादा रोते हैं, शर्माएं नहीं, आप में हैं ये गुण

क्या आप ज्यादा रोते हैं, शर्माएं नहीं, आप में हैं ये गुण

हमारे आसपास या आपके कई दोस्त ऐसे होगे जो कि जरा-जरा सी बात में रोने लगते है। अगर लड़का रोएं, तो बोलने लगते है कि पागल है लड़के कभी रोते नहीं है। वहीं लड़कियों के रोने पर उन्हें चुप करानी के प्रलोभन दिए जाते है। जानिए जो लोग रोते है उनके क्या है गुण..

cry baby- India TV Hindi cry baby

नई दिल्ली: हमारे आसपास या आपके कई दोस्त ऐसे होगे जो कि जरा-जरा सी बात में रोने लगते है। अगर लड़का रोएं, तो बोलने लगते है कि पागल है लड़के कभी रोते नहीं है। वहीं लड़कियों के रोने पर उन्हें चुप करानी के प्रलोभन दिए जाते है। यहा तक की उनका नाम 'क्राई बेबी' रख देते है। माना जाता है कि जो लोग रोते है वह दिल से कमजोर होते है। समाज उसे कमजोर मानता है, लेकिन यह बिल्कुल सही नहीं है।

अक्सर जो लोग रोते है, वो औरों से भवानात्मक रुप से अच्छे होते है। साथ ही जो लोग रोते है उनक स्वभाव बेमिसाल होता है। अगर आप भी रोते है, तो शर्माने की जरुरत नहीं। यह आपके अंदर एक अच्छा गुण है। जानिए जो लोग रोते है कैसा होता है उनके गुण।

दुनिया की सोच की परवाह नहीं
जो लोग रोते है उन्हें कभी भी कमजोर न समझे, यह लोग यो नहीं सोचते है कि दूसरे के सामने रोने से वो लोग क्या कहेंगे। न ही वह खुद को कमजोर मानते है। उनके रोने को लेकर लोग क्या कहेगे इसके बारें में कोई परवाह नहीं है। जो कि एक अच्छी आदत है।

डिप्रेशन से है कोसो दूर
कहा जाता है कि रोना तनाव को भगाने का सबसे अच्छा तरीका है। अगर आप तनाव में है और उससे नहीं निकल पाएं, तो आपके अंदर निगेटिक चीजें ज्यादा आने लगती है। जिसके कारण आपक कई बीमारियां अपनी चपेट में ले लेती है। इसलिए बेहतर है कि तनाव से बचने के लिए थोड़ा रो लें। जिससे आपका दिल हल्का होगा।  

ये भी पढ़ें:

अगली स्लाइड में पढ़े और गुणों के बारें में

Latest Lifestyle News