A
Hindi News भारत राजनीति Budget 2018: राहुल गांधी ने लुभावने वादों के लिए मोदी सरकार की निंदा की, कही यह बात

Budget 2018: राहुल गांधी ने लुभावने वादों के लिए मोदी सरकार की निंदा की, कही यह बात

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार के केंद्रीय बजट पर निशाना साधा और कहा कि चार वर्षो तक सत्ता संभालने के बाद सरकार किसानों को उचित मूल्य देने का वादा और बिना फंड के ही लुभावने वादे कर रही है।

Rahul gandhi- India TV Hindi Rahul gandhi

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार के केंद्रीय बजट पर निशाना साधा और कहा कि चार वर्षो तक सत्ता संभालने के बाद सरकार किसानों को उचित मूल्य देने का वादा और बिना फंड के ही लुभावने वादे कर रही है। राहुल ने कहा कि 'शुक्र है' कि भाजपा नीत गठबंधन सरकार का केवल एक साल शेष है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट किया, "चार वर्ष गुजर गए, वे अब भी किसानों को उचित मूल्य देने का वादा कर रहे हैं। लुभावने वादे कर रहे हैं, जिसका लिए धन उपलब्ध नहीं है। चार वर्ष गुजर गए, युवाओं को रोजगार नहीं मिला। शुक्र है, अब केवल एक वर्ष बचा है।"

Latest India News