A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड सोनम कपूर अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं करना चाहतीं

सोनम कपूर अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं करना चाहतीं

नई दिल्ली: अभिनेत्री सोनम कपूर को उनके बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है। उनका कहना है कि वह अपने व्यक्तिगत जीवन को सार्वजनिक करने के खिलाफ हैं, क्योंकि यह काम से दूर ले जाता

सोनम कपूर अपने रिश्ते...- India TV Hindi सोनम कपूर अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं करना चाहतीं

नई दिल्ली: अभिनेत्री सोनम कपूर को उनके बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है। उनका कहना है कि वह अपने व्यक्तिगत जीवन को सार्वजनिक करने के खिलाफ हैं, क्योंकि यह काम से दूर ले जाता है। अभिनेत्री ने मुंबई से टेलीफोन पर आईएएनएस से कहा, "मैं अपने रिश्तों के बारे में कभी बात नहीं करूंगी। मुझे लगता है यह सही नहीं है, इसलिए मैं ऐसा कभी नहीं करूंगी। मैं संकोच नहीं करती, लेकिन मैं प्रेस के सामने अपने रिश्ते के बारे में बात करने के पूरी तरह खिलाफ हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि यह आपको अपने काम से ध्यान भटकाता है।"

अभिनेत्री ने मुंबई में अलगाव पर आधारित एक अनूठे वीडियो के माध्यम से लोरियल पेरिस के 'अपने शैम्पू बदले अपने बालों को बदलें' अभियान शुरू किया।

सोनम को अक्सर खुलकर राय रखने पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा हैं।

अनिल कपूर की बेटी ने कहा कि वह अपने निजी जीवन के बारे में बात नहीं कर सकती हैं। उन्होंने कहा, "मैं एक सलाह देना चाहूंगी कि अलगाव कैसे काम करता है और अलगाव कैसे काम नहीं करता।"

सोनम पिछले दिनों ऋतिक रोशन के साथ 'धीरे धीरे' रोमांटिक वीडियो में नजर आई थीं। यह गाना लोकप्रिय गायक हनी सिंह ने गाया था। सोनम और ऋतिक का रोमांटिक वीडियो पहली सितम्बर को यूट्यूब पर आधिकारिक तौर पर टी-सिरीज चैनल द्वारा जारी किया गया था। यह वर्ष 1990 के दशक की सफल फिल्म 'आशिकी' का गाना है, जिसे दोबारा फिल्माया गया है।

Latest Bollywood News