Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

नरेंद्र मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं ओबामा: व्हाइट हाउस

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक अच्छा मित्र मानते हैं और दोनों देशों ने कई परियोजनाओं पर मिलकर काम किया है।

Bhasha Bhasha
Published on: July 30, 2016 7:25 IST
Narendra Modi and Barack Obama- India TV Hindi
Narendra Modi and Barack Obama

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक अच्छा मित्र मानते हैं और दोनों देशों ने कई परियोजनाओं पर मिलकर काम किया है। व्हाइट हाउस के उप प्रेस सचिव एरिक शुल्ज ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, हम भारत सरकार के साथ नजदीकी सम्पर्क में हैं। राष्ट्रपति ओबामा प्रधानमंत्री मोदी को एक अच्छा मित्र मानते हैं। हमने कई परियोजनाओं पर सहयोग किया है।

शुल्ज दक्षिण चीन सागर पर चीन के व्यवहार के बारे में एक सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा, हाल में, विशेष रूप से अमेरिका ने भारत के साथ जिस समझौते पर मिलकर काम किया उसके चलते पेरिस जलवायु समझौता हकीकत में बदल पाया। इसलिए राष्ट्रपति को उस कार्य का अत्यधिक गर्व है। इसके साथ वह प्रधानमंत्री मोदी के, उस पर उनके कार्य के लिए आभारी हैं।

शुल्ज ने एक सवाल के जवाब में कहा, यद्यपि यह हमारे संबंध का एकमात्र पहलू नहीं है। जाहिर तौर पर हमारे बीच आर्थिक संबंध, गहरे सुरक्षा संबंध हैं। इसलिए राष्ट्रपति प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपने संबंध को काफी महत्व देते हैं।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। US News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement