Thursday, April 25, 2024
Advertisement

अमेरिका: मुस्लिम लड़की पर लड़के ने थूका, हिजाब को खींचने की कोशिश की

अमेरिका के एक स्कूल में 16 साल की मुस्लिम लड़की पर उसके एक सहपाठी ने थूका और गाली-गलौज की तथा उसका हिजाब भी खींचने का प्रयास किया।

Bhasha Bhasha
Published on: May 21, 2017 13:42 IST
Representational Image | AP Photo- India TV Hindi
Representational Image | AP Photo

न्यूयॉर्क: अमेरिका के एक स्कूल में 16 साल की मुस्लिम लड़की पर उसके एक सहपाठी ने थूका और गाली-गलौज की तथा उसका हिजाब भी खींचने का प्रयास किया। यह घटना न्यूयॉर्क शहर में जमैका इलाके के ‘हाई स्कूल फॉर लॉ एनफोर्समेंट ऐंड पब्लिक सेफ्टी’ की है।

पुलिस के अनुसार स्कूल के लिफ्ट में 15 साल के लड़के ने मुस्लिम लड़की को अपशब्द कहे और उसके ऊपर थूक दिया। इसके बाद लड़के ने इस लड़की के सिर से हिजाब खींचने का प्रयास किया। लड़की ने इस घटना के बारे में स्कूल पदाधिकारियों को बताया जिन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। न्यूयॉर्क डेली के मुताबिक पुलिस ने किशोर से पूछताछ की और उसे उत्पीड़न और गलत आचार का आरोपी बनाया।

लड़के को एक किशोर के तौर पर आरोपी बनाया गया है और इस वजह से उसकी पहचान नहीं बताई गई है। पुलिस का कहना है कि घटना से लड़की मानसिक रूप से काफी परेशान है, हालांकि उसे कोई चोट नहीं आई है। शिक्षा विभाग की प्रवक्ता टोया होलनेस ने कहा, ‘यह घटना परेशान करने वाली है और हमारे स्कूलों में इस के तरह के व्यवहार के लिए कोई स्थान नहीं है।’

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। US News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement