Tuesday, April 23, 2024
Advertisement

‘ट्रैवल बैन’ पर ट्रंप ने कहा, यह बुरे लोगों को US से बाहर रखने के लिए है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि 7 मुस्लिम बहुल देशों के नागरिकों को अमेरिका की यात्रा से रोकने के उनके फैसले का मकसद बुरे लोगों को अमेरिका से बाहर रखना है।

Bhasha Bhasha
Published on: February 01, 2017 23:08 IST
Donald Trump | AP Photo- India TV Hindi
Donald Trump | AP Photo

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि 7 मुस्लिम बहुल देशों के नागरिकों को अमेरिका की यात्रा से रोकने के उनके फैसले का मकसद बुरे लोगों को अमेरिका से बाहर रखना है। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘हर कोई दलील दे रहा है कि यह प्रतिबंध है या नहीं। आप जो चाहें वो कहिए, लेकिन यह बुरे लोगो को अमेरिका से बाहर रखने के लिए किया गया है।’ इससे पहले व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव सीन स्पाइसर ने इस बात को खारिज कर दिया कि ट्रंप ने प्रतिबंध लगाया है।

वैसे, ट्रंप और स्पाइसर दोनों ने हाल ही में जारी कार्यकारी आदेश को प्रतिबंध बताया था। ट्रंप के विवादित कार्यकारी आदेश के अनुसार ईरान, इराक, लीबिया, सोमालिया, सूडान, सीरिया और यमन के लोगों के अमेरिका में दाखिल होने पर रोक रहेगी।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। US News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement