Thursday, March 28, 2024
Advertisement

पेरू में इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान प्लेन क्रैश, सभी 141 यात्री सुरक्षित

लीमा: पेरू में आज एक विमान की इमरजेंसी लैंडिग के दौरान प्लेन क्रैश हो गया। क्रैश होने के बाद प्लेन के राइट विंग में आग लग गई। इस प्लेन में 141 यात्री थे। सभी यात्रियों

India TV News Desk India TV News Desk
Published on: March 29, 2017 17:07 IST
peru- India TV Hindi
peru

लीमा: पेरू में आज एक विमान की इमरजेंसी लैंडिग के दौरान प्लेन क्रैश हो गया। क्रैश होने के बाद प्लेन के राइट विंग में आग लग गई। इस प्लेन में 141 यात्री थे। सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया है। एक न्यूज एजेंसी के अनुसार, प्लेन फ्रांसिस्को कार्ले सिटी से लीमा आ रहा था। तकनीकी समस्याओ के कारण प्लेन को इमरजेंसी लैंडिंग करना पड़ी। इस विमान ने मंगलवार शाम फ्रांसिस्को एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी।

लीमा शहर से करीब 200 किमी दूर पर ही पायलट ने प्लेन के इंजन से धुंआ निकलते हुए देखा, जिसके बाद प्लेन की जौजा शहर के एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। जब लैंडिंग की जा रही थी तब प्लेन अनबेलेंस हो गया और उसका दाया विंग जमीं से टकरा गया, जिसमे आग लग गई। किन्तु एयरपोर्ट पर फायर ब्रिगेड, मेडिकल टीम और सिक्योरिटी गार्ड पहले से सतर्क थे इस कारण सभी यात्रियो को प्लेन से सुरक्षित निकालने में कामयाब रहे।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। US News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement