Saturday, April 27, 2024
Advertisement

'H1B वीजा कार्यक्रम में सुधार की जरूरत'

वाशिंगटन: भारतीय अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने एच1बी वीजा प्रणाली में कुछ व्यावहारिक सुधारों का आह्वान करते हुए कहा है कि अमेरिका को अपने दरवाजे उन प्रवासियों के लिए खोलकर रखने चाहिए, जो रोजगार सृजन

India TV News Desk India TV News Desk
Published on: March 30, 2017 12:27 IST
h1b visa- India TV Hindi
h1b visa

वाशिंगटन: भारतीय अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने एच1बी वीजा प्रणाली में कुछ व्यावहारिक सुधारों का आह्वान करते हुए कहा है कि अमेरिका को अपने दरवाजे उन प्रवासियों के लिए खोलकर रखने चाहिए, जो रोजगार सृजन में और अर्थव्यवस्था को आकार देने में योगदान देते हैं। बड़ी संख्या में भारतीयों और अन्य प्रवासियों के कार्यस्थल सिलिकॉन वैली का प्रतिनिधित्व करने वाले खन्ना ने कहा कि कई अमेरिकी लोगों का मानना है कि एच1बी वीजा कार्यक्रम में सुधार की जरूरत है।

पहली बार सांसद बने खन्ना ने कहा, निश्चित तौर पर हमें दुरूपयोगों को खत्म करना है। हमारे यहां ऐसी कंपनियां नहीं होनी चाहिए, जिनमें 50 प्रतिशत से अधिक कर्मी एच-1बी वीजाधारक हों। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उन्हें जायज वेतन मिले। उन्होंने कहा, ये स्वाभाविक सुधार हैं जिनमें वेंक शुक्ला (टीआईई सिलिकॉन वैली के नेतृत्वकर्ता) जैसे लोग और कई अमेरिकी यकीन रखते हैं। आइए इस प्रणाली को दुरूस्त करें, दुरूपयोगों को खत्म करें लेकिन यह सुनिश्चित करें कि रोजगार सृजन में प्रवासियों की भूमिका को रेखांकित किया जाए।

एच1बी एक अप्रवासी वीजा है, जो अमेरिकी कंपनियों को ऐसे पेशों में विदेशी कर्मचारी नियुक्त करने की अनुमति देता है, जिनमें सैद्धांतिक एवं तकनीकी दक्षता की जरूरत होती है। यह भारतीय तकनीकविदों के बीच बहुत लोकप्रिय है और प्रौद्योगिकी कंपनियां हर साल हजारों कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए इसपर निर्भर करती हैं।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। US News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement