Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

अब बृहस्पति के चंद्रमां पर जीवन तलाशेगा नासा

वाशिंगटन:  नासा दूसरे ग्रहों पर रहने वाले प्राणी की संभावना तलाशने के लिए बृहस्पति के चंद्रमा यूरोपा पर 2020 के मध्य तक एक लैंडिंग प्रोब भेजने की योजना बना रहा है। यूरोपा मिशन का मुख्य

Bhasha Bhasha
Updated on: September 10, 2015 18:26 IST
अब बृहस्पति के...- India TV Hindi
अब बृहस्पति के चंद्रमां पर जीवन तलाशेगा नासा

वाशिंगटन:  नासा दूसरे ग्रहों पर रहने वाले प्राणी की संभावना तलाशने के लिए बृहस्पति के चंद्रमा यूरोपा पर 2020 के मध्य तक एक लैंडिंग प्रोब भेजने की योजना बना रहा है। यूरोपा मिशन का मुख्य जोर इस बर्फीले उपग्रह की विशेषता का पता लगाना है, वहीं अंतरिक्ष एजेंसी उस पर एक छोटा उपकरण उतराने की भी योजना बना रही है। नासा के जेट प्रोपल्शन लैबोरेटरी में यूरोपा परियोजना के वैज्ञानिक राबर्ट पाप्पालारडो ने बताया, हम एक लैंडर भेजने की योजना पर सक्रियता से काम कर रहे हैं। पाप्पालारडो ने बताया , नासा ने हमसे जांच करने को कहा है।

स्पेस डॉट कॉम की खबर के मुताबिक नासा ने यूरोपीय अंतररिक्ष एजेंसी से भी पूछा है कि क्या वह एक लैंडर में योगदान देने में रूचि रखती है। गौरतलब है कि यूरोपा बर्फ की संभवत: 80 किलोमीटर मोटी परत से ढंका हुआ है। समझा जाता है कि इसके करीब 20 किलोमीटर नीचे एक विशाल सागर है। लैबोरेटरी की सौर प्रणाली खोज निदेशालय के उप मुख्य वैग्यानिक ने बताया कि इस तरह के सागरीय क्षेत्र सौर प्रणाली के कम से कम पांच अन्य चंद्रमाओं में हैं।

 

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। US News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement