Friday, April 26, 2024
Advertisement

संयुक्त राष्ट्र के इस विशेष कोष में योगदान करने वाला पहला देश बना भारत

भारत ने संयुक्त राष्ट्र के एक विशेष कोष में 1,00,000 डॉलर का योगदान दिया है। यह कोष विकासशील देशों को सक्रिय रूप से कर मुद्दों पर विचार-विमर्श में भागीदारी में मदद के लिए है।

Bhasha Bhasha
Published on: June 29, 2017 17:08 IST
Representative Image | AP Photo- India TV Hindi
Representative Image | AP Photo

संयुक्त राष्ट्र: भारत ने संयुक्त राष्ट्र के एक विशेष कोष में 1,00,000 डॉलर का योगदान दिया है। यह कोष विकासशील देशों को सक्रिय रूप से कर मुद्दों पर विचार-विमर्श में भागीदारी में मदद के लिए है। इस कोष में योगदान देने वाला भारत पहला देश हो गया है।

कर मामलों पर अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए संयुक्त राष्ट्र न्यास कोष (संयुक्त राष्ट्र कर कोष) को भारत से पहला स्वैच्छिक वित्तीय योगदान मिला है। संयुक्त राष्ट्र के विकास कार्यालय के वित्तपोषण कार्यालय के आर्थिक एवं सामाजिक मामलों के कार्यालय ने यह जानकारी दी। यह कोष कर मामलों पर अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के लिए विशेषज्ञों की समिति को उनके कामकाज में मदद देगा।

संयुक्त राष्ट्र और समिति ने इसमें स्वैच्छिक योगदान मांगा था। भारत इस पर प्रतिक्रिया देने वाला पहला देश हो गया है और उसने इस कोष में एक लाख डॉलर का शुरुआती योगदान दिया है। फाइनेंसिंग फॉर डेवलपमेंट आफिस को इस राशि का चेक प्रदान करते हुए भारत ने उम्मीद जताई कि अन्य देश भी संयुक्त राष्ट्र कर कोष में योगदान देने के लिए आगे आएंगे।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। US News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement