Thursday, April 18, 2024
Advertisement

हिलेरी ने दी चेतावनी, अमेरिका को अब भी पुतिन से सावधान रहने की जरूरत

अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने चेतावनी दी है कि वॉशिंगटन को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से अभी भी सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि वह अमेरिका के लिए बड़ा खतरा हैं।

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Published on: October 17, 2017 7:26 IST
Hillary warned America still needs to be wary of Putin- India TV Hindi
Hillary warned America still needs to be wary of Putin

न्यूयार्क: अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने चेतावनी दी है कि वॉशिंगटन को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से अभी भी सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि वह अमेरिका के लिए बड़ा खतरा हैं। हिलेरी ने 'सीएनएन' के साथ रविवार को एक साक्षात्कार में कहा, "उन पर नजर रखें।" हिलेरी ने जनवरी में खुफिया रिपोर्टो का हवाला देते हुए कहा कि पुतिन ने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में उन्हें नुकसान पहुंचाने और ट्रंप अभियान को बढ़ावा देने के लिए रूसी अभियान को प्रत्यक्ष निर्देश दिया था। (इंग्लैंड के अस्पतालों में जल्द लगेगा 'सुपर साइज' चॉकलेट पर बैन)

उन्होंने कहा कि पुतिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जरिए जो कुछ चाहते थे, उनमें से कुछ उन्हें हासिल हो चुका है, लेकिन रूस को वह सबकुछ हासिल नहीं हो सकता है। हिलेरी ने कहा कि उनका मानना है कि किसी विद्वेष ने उनके खिलाफ पुतिन को प्रेरित किया था, लेकिन रूसी नेता वॉशिंगटन के साथ एक व्यापक, वैचारिक लड़ाई का आयोजन भी कर रहे हैं।

2016 के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार रहीं हिलेरी ने 'सीएनएन' से कहा, "मुझे लगता है कि हमारे खिलाफ पुतिन का अभियान अमेरिका के लोकतंत्र को प्रभावित करने से अधिक संबंधित था। वह एक ऐसा अमेरिका चाहते हैं जो अंदर से विभाजित हो।" वहीं, रूस ने कई बार खुद पर लगे अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों को प्रभावित करने के आरोप खारिज किए हैं।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। US News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement