Tuesday, April 23, 2024
Advertisement

हाफिज सईद को UN और अमेरिका ने आतंकवादी नेता कर रखा है घोषित : ट्रंप प्रशासन

ट्रंप प्रशासन ने आज कहा कि मुंबई हमलों के सरगना और प्रतिबंधित जमात उद दावा (जेयूडी) प्रमुख हाफिज सईद को संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका, दोनों ने ही आतंकवादी नेता घोषित कर रखा है।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: November 23, 2017 0:02 IST
Hafiz Saeed- India TV Hindi
Image Source : PTI Hafiz Saeed

वाशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने आज कहा कि मुंबई हमलों के सरगना और प्रतिबंधित जमात उद दावा (जेयूडी) प्रमुख हाफिज सईद को संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका, दोनों ने ही आतंकवादी नेता घोषित कर रखा है। इसके कुछ ही घंटों पहले एक पाकिस्तानी अदालत ने नजरबंदी से सईद की रिहाई का आदेश दिया था। प्रतिबंधित जेयूडी प्रमुख के सिर पर अमेरिका ने एक करोड़ डॉलर का इनाम रखा है। वह इस साल जनवरी से नजरबंद है। 

विदेश विभाग के प्रवक्ता ने पीटीआई को बताया कि अमेरिका मीडिया में आई इन खबरों से वाकिफ है कि पाकिस्तान (अदालत) ने लश्कर ए तैयबा नेता हाफिज सईद को नजरबंदी से रिहा करने का आदेश दिया है। दरअसल, उनसे पंजाब प्रांत (पाकिस्तान) के न्यायिक समीक्षा बोर्ड के फैसले के बारे में पूछा गया था जिसने सईद की नजरबंदी की अवधि बढ़ाने से इनकार कर दिया है। नजरबंदी के आदेश के खत्म होने के बाद सईद नजरबंदी से कल रिहा होने वाला है। वहीं, एक सवाल के जवाब में विदेश विभाग ने उसकी संभावित रिहाई पर अपनी नाराजगी जताई। 

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। US News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement