Friday, April 26, 2024
Advertisement

अमेरिकी कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य को बेसबाल अभ्यास के दौरान मारी गोली

अमेरिका के वरिष्ठ रिपब्लिकन कांग्रेस सदस्य स्टीव स्कालिसे उन कई लोगों में शामिल हैं जिन्हें सांसदों के बीच होने वाले वार्षकि खेल आयोजन से पहले बेसबाल अभ्यास के दौरान गोली मारकर घायल कर दिया गया।

India TV News Desk India TV News Desk
Published on: June 14, 2017 19:22 IST
firing on senior member of american congress- India TV Hindi
firing on senior member of american congress

वाशिंगटन: अमेरिका के वरिष्ठ रिपब्लिकन कांग्रेस सदस्य स्टीव स्कालिसे उन कई लोगों में शामिल हैं जिन्हें सांसदों के बीच होने वाले वार्षकि खेल आयोजन से पहले बेसबाल अभ्यास के दौरान गोली मारकर घायल कर दिया गया। (पनामा पेपर्स मामला: JIT ने नवाज शरीफ और पंजाब के मुख्यमंत्री को सम्मन भेजा)

यह जानकारी आज कांग्रेस सदस्य के एक सहकर्मी ने दी। संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है। रिपब्लिकन सांसद मो ब्रुक्स ने बताया कि स्कालिसे को कूल्हे में गोली लगी है।

उन्होंने कहा कि एलेक्जेंड्रिया, वर्जीनिया में कम से कम दो कानून प्रवर्तन अधिकारियों और एक कांग्रेस कर्मी को गोली मार दी गई। ब्रुक्स ने कहा, स्कालिसे अपने दम पर चलने लायक नहीं रहे। वह गोलीबारी के बीच हमलावर से दूर जाने के लिए घिसटते हुए जाते देखे गए।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। US News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement