Saturday, April 20, 2024
Advertisement

तीसरा विश्वयुद्ध करा सकती हैं हिलेरी की नीतियां: डॉनल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि सीरिया और रूस के बारे में हिलेरी क्लिंटन की नीतियां तीसरा विश्वयुद्ध करा सकती हैं।

IndiaTV Hindi Desk IndiaTV Hindi Desk
Published on: October 28, 2016 18:46 IST
Donald and Hillary | AP File Photo- India TV Hindi
Donald and Hillary | AP File Photo

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि सीरिया और रूस के बारे में हिलेरी क्लिंटन की नीतियां तीसरा विश्वयुद्ध करा सकती हैं। उन्होंने रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन पर कड़ा रुख रखने के लिए अपनी डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी की निन्दा की। साथ ही ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका को सीरिया से ज्यादा अपना ध्यान ISIS का खात्मा करने में लगाना चाहिए।

देश-दुनिया की ताजा खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रंप कहा, ‘हिलेरी अब सीरिया में युद्ध, परमाणु शक्ति रूस के साथ संघर्ष शुरू करना चाहती हैं जिससे तीसरा विश्व युद्ध भड़क सकता है।’ गौरतलब है कि क्लिंटन ने सीरिया में 'नो फ्लाई जोन' प्रस्तावित किया है। अमेरिका के एक बड़े सैन्य अफसर ने भी कुछ इसी तरह की चेतावनी देते हुए कहा है कि ऐसा करने से रूस के साथ संघर्ष का एक बड़ा दौर शुरू हो सकता है। ट्रंप के इस बयान पर क्लिंटन ने उनपर अमेरिकियों को बेवजह डराने का इल्जाम लगाया है।

ट्रंप ने कहा, 'इराक, सीरिया, लीबिया में हिलेरी क्लिंटन की नीतियों ने पश्चिम एशिया को पूरी तरह अशांति में धकेल दिया। हम पश्चिम एशिया में छह हजार अरब डॉलर लड़ाइयों पर खर्च कर रहे हैं, जबकि हमारे खुद के देश की हालत कुछ खास अच्छी नहीं है।' ट्रंप ने कहा कि अब हिलेरी क्लिंटन रूसी राष्ट्रपति पुतिन से आमने-सामने बात भी नहीं कर पाएंगी और ऐसा इसलिए कि वह उनकी कई बार बेहद ही तीखी आलोचना कर चुकी हैं।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। US News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement