Thursday, April 25, 2024
Advertisement

डोनाल्ड ट्रंप की कानूनी टीम के प्रवक्ता ने दिया इस्तीफा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कानूनी टीम के प्रवक्ता ने 2 महीने के अंदर ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: July 21, 2017 20:57 IST
Donald Trump | AP Photo- India TV Hindi
Donald Trump | AP Photo

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कानूनी टीम के प्रवक्ता ने 2 महीने के अंदर ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने 'पोलिटिको न्यूज' से गुरुवार को कहा, ‘मार्क कोरलो व्हाइट हाउस (अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास) की कार्यप्रणाली और अलग-अलग गुटों और वकीलों से रोजमर्रा की बहस से परेशान हो गए थे।’

वह इस बात को लेकर भी चिंतित थे कि उन्हें विभिन्न मामलों में सच बताया जा रहा है या नहीं। कोरलो विशेष वकील रॉबर्ट म्यूलर के काफी नजदीकी रहे हैं। रॉबर्ट रूस से संबंधित जांचों का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने कोरलो की सार्वजनिक रूप से तारीफ की थी। 'पोलिटिको न्यूज' की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व प्रवक्ता ने एक सहयोगी को बताया कि व्हाइट हाउस में कार्यप्रणाली की गतिशीलता में वह असमर्थनीय हैं और वहां हर समय विभिन्न मुद्दों पर आपस में बहुत ज्यादा बहस होती रहती है।

कोरलो लंबे समय तक संकटकालीन संचार विशेषज्ञ के तौर पर कार्य करते रहे हैं और पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के प्रशासन में न्याय विभाग में जॉर्न ऐशक्रोफ्ट के लिए काम कर चुके हैं।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। US News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement