Friday, April 26, 2024
Advertisement

पश्चिमी देशों में योग लोकप्रिय हो रहा है: बाबा रामदेव

लोगों की जिंदगी में बदलाव लाकर योग को काफी लोकप्रियता मिल रही है। बाबा रामदेव ने कहा कि विचारधाराओं, संस्कृति और धर्म पर आधारित वर्तमान संघर्ष को कम करने में योग काफी मदद कर सकता है।

India TV News Desk India TV News Desk
Published on: August 25, 2016 17:48 IST
Baba Ramdev- India TV Hindi
Image Source : PTI Baba Ramdev

वॉशिंगटन: लोगों की जिंदगी में बदलाव लाकर योग को काफी लोकप्रियता मिल रही है। बाबा रामदेव ने कहा कि विचारधाराओं, संस्कृति और धर्म पर आधारित वर्तमान संघर्ष को कम करने में योग काफी मदद कर सकता है। उन्होंने कहा, यह न केवल लोगों की जिंदगी में बदलाव ला रहा है बल्कि सकारात्मक व्यवसाय भी बनता जा रहा है। अगला चरण योग इन एक्शन होगा।

उन्होंने बताया कि इससे विचारधाराओं, संस्कृति और धर्म पर आधारित वर्तमान संघर्ष को कम करने में मदद मिलेगी। अमेरिका और पश्चिमी देशों में पिछले कई वर्षों से यात्रा पर आने वाले रामदेव ने कहा कि दुनिया के इस हिस्से में योग की लोकप्रियता काफी बढ़ी है। उन्होंने इस वर्ष के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के बारे में भी बात की और कहा कि चुनावों से संस्कृतियों और सभ्यताओं में राजनीतिक द्वंद्व तेज होगा।

उन्होंने कहा कि यही चीज यूरोप में हो रही है और हाल में ब्रिटेन में हुई है। रामदेव ने कहा, भारत में संस्कृतियों और सभ्यताओं में कोई संघर्ष नहीं है लेकिन निहित स्वार्थ वाले संघर्ष बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। सप्ताहांत में न्यूयॉर्क में इंडिया डे परेड के मुख्य अतिथि रहे रामदेव का मानना है कि प्रतिष्ठित वार्षिक समारोह को और पेशेवर बनाने और बेहतर समन्वय की जरूरत है लेकिन उन्होंने विस्तार से नहीं बताया।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। US News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement