Friday, March 29, 2024
Advertisement

ब्रिटेन: सत्ता में आई यह पार्टी तो बुर्के पर लगेगा बैन, शरिया होगा गैरकानूनी

ब्रिटेन की इंडिपेंडेंस पार्टी (UKIP) ने घोषणा की है कि वह आम चुनाव में अपने घोषणापत्र में सार्वजनिक रूप से मुस्लिम महिलाओं द्वारा बुर्का या पूरे चेहरे को ढकने पर प्रतिबंध लगाने का वादा करेगी।

IANS IANS
Published on: April 23, 2017 16:50 IST
Representational Image | AP Photo- India TV Hindi
Representational Image | AP Photo

लंदन: ब्रिटेन की इंडिपेंडेंस पार्टी (UKIP) ने घोषणा की है कि वह आम चुनाव में अपने घोषणापत्र में सार्वजनिक रूप से मुस्लिम महिलाओं द्वारा बुर्का या पूरे चेहरे को ढकने पर प्रतिबंध लगाने का वादा करेगी। 'बीबीसी' की रिपोर्ट के अनुसार, पार्टी नेता पॉल नट्टल ने 8 जून को होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर सोमवार को 'एकता का एजेंडा' लान्च करेंगे। वह शरिया कानून को गैरकानूनी घोषित करने का प्रस्ताव भी रखेंगे।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पार्टी के घोषणापत्र में यह सुझाव दिया जा सकता है कि ऐसे किसी भी व्यक्ति पर यह कानूनी बाध्यता होगी कि वह महिला खतना के बारे में कोई भी जानकारी होने पर उसे पुलिस को सूचित करेगा। पूर्व UKIP नेता नाइजेल फराज ने 2010 में बुर्के पर प्रतिबंध का प्रस्ताव रखा था, लेकिन पार्टी ने इस नीति को छोड़ दिया था और अपने 2015 के घोषणापत्र में इसे जगह नहीं दी थी।

फ्रांस सहित कई यूरोपीय देशों में सार्वजनिक स्थानों में पूरा चेहरा ढकना प्रतिबंधित है। ऐसे प्रतिबंधों को लेकर कई देशों की सरकारों को विभिन्न संगठनों द्वारा विरोध-प्रदर्शनों का भी सामना करना पड़ा है।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Europe News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement