Friday, March 29, 2024
Advertisement

ट्रंप की नीतियां यूरोपीय एकता के लिए सबक: ऑस्ट्रियाई चांसलर

वैलेटा: ऑस्ट्रिया के चांसलर क्रिस्चन केर्न ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की विवादास्पद नीतियां यूरोपीय एकता व मजबूती के लिए सबक हो सकती हैं। ​देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने

IANS IANS
Published on: February 03, 2017 20:26 IST
Austrian Chancellor Christian Kern | AP Photo- India TV Hindi
Austrian Chancellor Christian Kern | AP Photo

वैलेटा: ऑस्ट्रिया के चांसलर क्रिस्चन केर्न ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की विवादास्पद नीतियां यूरोपीय एकता व मजबूती के लिए सबक हो सकती हैं।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यूरोपीय संघ के अनौचारिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए माल्टा की राजधानी वैलेटा में मौजूद केर्न ने कहा, ‘ट्रंप यूरोप के लिए चेतावनी हैं, उनकी नीतियों से सबक लेकर हमें फिर से यूरोप को एकजुट करने की दिशा में काम करना चाहिए। हमारे पास इसकी पैरवी करने के लिए कई साझा कारण हैं।’

यूरोपीय संघ का अनौपचारिक शिखर सम्मेलन शुक्रवार को माल्टा में होने जा रहा है। यह अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में ट्रंप के 20 जनवरी को शपथ लेने के बाद 28 सदस्यीय यूरोपीय संघ की पहली बैठक है। इसमें यूरोपीय संघ के नेता ब्रेक्सिट पर 23 जून, 2016 के जनमत संग्रह के बाद इस समूह के भविष्य पर चर्चा करेंगे। इसमें शरणार्थी संकट पर भी चर्चा की उम्मीद है।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Europe News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement