Friday, April 19, 2024
Advertisement

UK: 40 फुट की ऊंचाई से गिरने के बाद भी बाल-बाल बची गर्भवती गाय

ब्रिटेन में बेहद ही ऊंचाई से गिरने के बावजूद एक गर्भवती गाय बाल-बाल बच गई। खबरों के मुताबिक, यह गाय 40 फुट उंचे पहाड़ी क्षेत्र से नीचे नदी में गिर गई लेकिन उसका बाल भी बांका नहीं हुआ।

Bhasha Bhasha
Updated on: March 20, 2017 21:26 IST
Representational Image | Pixabay.com- India TV Hindi
Representational Image | Pixabay.com

लंदन: ब्रिटेन में बेहद ही ऊंचाई से गिरने के बावजूद एक गर्भवती गाय बाल-बाल बच गई। खबरों के मुताबिक, यह गाय 40 फुट उंचे पहाड़ी क्षेत्र से नीचे नदी में गिर गई लेकिन उसका बाल भी बांका नहीं हुआ। नीचे गिरने के बाद व्हाइट पार्क दुर्लभ प्रजाति की गाय तैरकर दूरदराज के एक द्वीप पर पहुंच गई।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बीबीसी ने सोमवार को अपनी खबर में बताया कि गाय को 9 घंटे के अभियान के बाद रविवार की शाम को दोबारा पहाड़ पर पहुंचाया गया। गाय पूरी रात द्वीप पर रही। कॉर्नवेल अग्निशमन एवं बचाव सेवा ने कहा, 'तमाम कठिनाइयों के बावजूद उसे वापस ले आया गया और उसने दोबारा खेतों में चरना शुरू कर दिया।' 

शनिवार की दोपहर को शुरू हुआ बचाव अभियान तेज लहरों और अंधेरा होने के बाद रोक दिया गया था और कल सुबह दोबारा शुरू किया गया। अग्निशमन सेवा ने बताया कि गाय को पशु चिकित्सक और एक किसान की देखभाल में रखा गया।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Europe News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement