Thursday, March 28, 2024
Advertisement

इटली: पुलिस ने चीन के बिजनसमैन की करोड़ों की संपत्ति जब्त की

माफिया विरोधी जांचकर्ताओं ने इटली के फ्लोंरेंस में चीन के 38 वर्षीय व्यापारी की संपत्ति जब्त की है...

IANS Reported by: IANS
Published on: October 05, 2017 20:12 IST
Representative Image- India TV Hindi
Representative Image | AP Photo

फ्लोरेंस: माफिया विरोधी जांचकर्ताओं ने इटली के फ्लोंरेंस में चीन के 38 वर्षीय व्यापारी की 15 लाख यूरो (लगभग 11.5 करोड़ रुपये) की संपत्ति जब्त की है, जिसमें एक बंगला, 2 लग्जरी गाड़ियां, बैंक खाते और दूसरी वित्तीय संपत्ति शामिल हैं। पुलिस ने कहा, ‘व्यक्ति का नाम सी.वाई. है, जो पेशे से व्यापारी है। उसका बंगला प्राटो के टस्कन टेक्सटाइल शहर के बाहर टावोला में स्थित है।’ 

प्राटो की एक अदालत ने कर पुलिस द्वारा एक जटिल जांच के बाद सी.वाई. की परिसंपत्ति जब्त करने का आदेश दिया था, जो अन्य परिवार के सदस्यों के साथ बिना कमाई की घोषणा किए एक भव्य जीवनशैली का आनंद ले रहा था। अदालत ने सी.वाई. के उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें उसने यह कहा था कि कई बार स्लॉट मशीनों से दस-दस हजार यूरो जीतकर उसका जीवन स्तर उच्च हो गया है।

इस व्यक्ति को 2012 में तस्करी के सामान की जांच के दौरान गिरफ्तार किया गया था और उसी वर्ष इसे औद्योगिक मालखाने के अंदर अवैध गेमिंग पार्लर चलाने के आरोप में दोषी पाया गया था। पुलिस के अनुसार, 2004 में, सी. वाई. को चीनी प्रवासियों को गौर कानूनी रूप से इटली में लाने के उद्देश्य से एक धोखाधड़ी के मामले में अवैध आप्रवासन नियम का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया था।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Europe News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement