Friday, April 19, 2024
Advertisement

नहीं रहे बुकर पुरस्कार विजेता जॉन बर्जर, 90 की उम्र में देहांत

लंदन: बुकर पुरस्कार विजेता, उपन्यास लेखक और एवं कला समीक्षक जॉन बर्जर का निधन हो गया है। वह 90 वर्ष के थे। टेलीग्राफ की खबर के मुताबिक माक्र्सवादी बुद्धिजीवी का निधन सोमवार को पेरिस के

India TV News Desk India TV News Desk
Published on: January 03, 2017 11:12 IST
नहीं रहे बुकर...- India TV Hindi
नहीं रहे बुकर पुरस्कार विजेता जॉन बर्जर, 90 की उम्र में देहांत

लंदन: बुकर पुरस्कार विजेता, उपन्यास लेखक और एवं कला समीक्षक जॉन बर्जर का निधन हो गया है। वह 90 वर्ष के थे। टेलीग्राफ की खबर के मुताबिक माक्र्सवादी बुद्धिजीवी का निधन सोमवार को पेरिस के एंटोनी उपनगर में हुआ।

बीबीसी पर आई उनकी वेज ऑफ सीइंग श्रृंखला ने कला समीक्षा में राजनीतिक दृष्टिकोण का सूत्रपात किया था। बर्जर को 1972 में उनकी किताब जी के लिए बुकर पुरस्कार दिया गया था। पुरस्कार की आधी राशि बर्जर ने रेडिकल अफ्रीकी-अमेरिकी आंदोलन ब्लैक पैंथर्स को दे दी थी।

उत्तरी लंदन में पैदा हुए बर्जर ने अपने करियर की शुरआत एक पेंटर के तौर पर की थी। उनके निधन की खबर पर कलाकार डेविड श्रिगले ने ट्वीट किया, अलविदा जॉन बर्जर, आपको बहुत याद किया जाएगा, कला का सबसे महान लेखक।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Europe News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement