Friday, April 26, 2024
Advertisement

चीन: उईगुर आतंकवादियों ने किया चाकू से हमला, 5 लोगों की मौत

बीजिंग: चीन के सुदूर पश्चिमी शिनजियांग क्षेत्र में चाकू से लैस तीन संदिग्ध उईगुर आतंकवादियों ने पांच लोगों की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। बहरहाल, ये सभी पुलिस की गोली का शिकार हो गये। चीन

India TV News Desk India TV News Desk
Published on: February 15, 2017 14:19 IST
uighur militants have attacked with a knife 5 dead- India TV Hindi
uighur militants have attacked with a knife 5 dead

बीजिंग: चीन के सुदूर पश्चिमी शिनजियांग क्षेत्र में चाकू से लैस तीन संदिग्ध उईगुर आतंकवादियों ने पांच लोगों की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। बहरहाल, ये सभी पुलिस की गोली का शिकार हो गये। चीन के इस अशांत प्रांत में हिंसा का यह ताजा मामला है। यह हमला बीती शाम पिशान प्रांत में हुआ था। होतान सरकार के एक आधिकारिक समाचार पोर्टल ने बताया कि हमले में 10 लोग जख्मी हो गये थे जिनमें से पांच को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

समाचार पोर्टल ने हांगकांग स्थित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के हवाले से कहा कि पुलिस ने तीनों हमलावरों को गोली मार दी। रिपोर्ट में यह कहा गया कि सामाजिक व्यवस्था बहाल कर दी गयी है और जांच जारी है। पाकिस्तान के कब्जे वाला पाकिस्तान (POK) और अफगानिस्तान की सीमा से लगता शिनजियांग कई वर्ष से उईगुर प्रदर्शनों के चलते अशांत रहा है। देश के विभिन्न हिस्सों से बड़े पैमाने पर हान चीनीयों की बस्तियों के खिलाफ उईगुर प्रदर्शन होते रहे हैं।

क्षेत्र में होने वाले हमलों के लिये चीन ईस्ट तुर्किस्तान इस्लामिक मूवमेंट (ETIM) से उईगुर अलगाववादियों पर आरोप लगाता है। क्षेत्र में तुर्क मूल के उईगुर मुस्लिमों की एक करोड़ से अधिक की आबादी है। दिसंबर में चार चाकूधारी व्यक्तियों ने दक्षिण शिनजियांग के होतान प्रांत स्थित कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय पर विस्फोट कर हमला किया था। हमले में चार हमलावर भी मारे गये थे।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement