Saturday, April 20, 2024
Advertisement

बीवी को यादकर रोने लगा ये शख्स, करना पड़ी प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग

लाहौर: किसी ने सही ही कहा है कि प्यार में सबकुछ जायज होता है। और इस बात को पाकिस्तान के एक युवक ने सच कर दिखाया है। यहां लाहौर से फ्लाइट में बैठे एक युवक

India TV News Desk India TV News Desk
Published on: March 28, 2017 7:42 IST
pakistan- India TV Hindi
pakistan

लाहौर: किसी ने सही ही कहा है कि प्यार में सबकुछ जायज होता है। और इस बात को पाकिस्तान के एक युवक ने सच कर दिखाया है। यहां लाहौर से फ्लाइट में बैठे एक युवक को अपनी पत्नी की इस तरह से याद आई कि वह  फ्लाइट में रोना शुरू हो गया। युवक को रोता देखकर फ्लाइट में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। इस घटना को पाकिस्तान के एक चैनल ने प्रसारित किया। इस वीडियो को फेसबुक पर 23 मार्च को शेयर किया गया था।

फेसबुक पर वीडियो को अब तक 28 हजार लोगों द्वारा देखा जा चुका है। इस वीडियो में पत्नी की याद में रोने वाले इस व्यक्ति का नाम  हाकीम अली है। हाकीम अली की हाल ही में शादी हुई है। वह अपनी नई नवेली दुल्हन से अलग नहीं होना चाहता था। शादी के बाद घरवालों ने हाकीम को नौकरी के लिए सऊदी अरब भेजने का फैसला लिया। वह लाहौर से शाहीन एयरलाइंस की फ्लाइट में बैठा दिया। फ्लाइट जब उड़ान भरकर काफी दूर चली गई तो हाकीम को अचानक अपनी पत्नी की याद आने लगी। वह अपनी पत्नी से अलग नहीं होना चाहता था। तभी उसने फ्लाइट को दोबारा लाहौर एयरपोर्ट पर उतारने के लिए बहाना ढूंढ लिया। हाकीम अपनी सीट से ऊठकर खड़ा हो गया और जोर-जोर से रोने लगा।

जब फ्लाइट के कर्मचारियों ने उससे रोने का कारण पूछा तो उसने बताया कि उसकी पत्नी की मौत हो गई है, इसलिए उसका दोबारा वहां लौटना बेहद जरूरी है। लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की पर वह नहीं माना। आखिरकार फ्लाइट को आधे रास्ते से लौटकर लाहौर एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। एयरपोर्ट पर उतरने के बाद कर्मचारियों ने उससे पूछताछ की तो उसने सारी सच्चाई बयां कर दी। प्यार का मामला देखकर उसपर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement