Friday, April 26, 2024
Advertisement

श्रीलंका में अनिश्चितकालीन रेल हड़ताल की घोषणा, हजारों यात्री फंसे

सरकार से अपनी मांगों को पूरा करने का आग्रह कर रहे श्रीलंका रेल यूनियनों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी जिसके कारण गुरुवार को हजारों यात्री फंस गए...

IANS Reported by: IANS
Published on: October 12, 2017 20:43 IST
Representative Image- India TV Hindi
Representative Image | AP Photo

कोलंबो: सरकार से अपनी मांगों को पूरा करने का आग्रह कर रहे श्रीलंका रेल यूनियनों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी जिसके कारण गुरुवार को हजारों यात्री फंस गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह अप्रत्याशित हड़ताल बुधवार शाम को शुरू की गई, जब सबसे ज्यादा लोग सफर करते हैं। इसके कारण पूरे देश की ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। राजधानी में फोर्ट रेलवे स्टेशन पर एक तनावपूर्ण स्थिति सामने आई जब यात्रियों को बताया गया कि गाड़ियों को रद्द कर दिया गया है।

नाराज यात्रियों ने रेलवे यूनियनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू किया, जिसके परिणामस्वरूप स्थिति को शांत करने के लिए विशेष पुलिस दल तैनात किए गए। यूनियनों ने हड़ताल शुरू करते हुए आरोप लगाया कि कनिष्ठ ट्रेन चालकों के एक समूह को सामान्य भर्ती प्रक्रियाओं का उल्लंघन करके नियुक्त किया गया है। वह अभी भी प्रशिक्षण कर रहे हैं। यूनियनों ने सरकार से इस मामले की जांच करने और प्रशिक्षुओं की भर्ती प्रक्रिया में संशोधन करने का आग्रह किया। 

इस हड़ताल के कारण हजारों रेल यात्रियों को विशेष बसों में देखा गया। यात्रियों को विभिन्न स्थलों पर पहुंचाने के लिए विशेष लक्जरी बसों को भी स्टेशनों के बाहर खड़ा किया गया है। हड़ताल के कारण कोलंबो और उसके बाहरी इलाकों में गंभीर ट्रैफिक जाम भी लगा।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement