Thursday, April 25, 2024
Advertisement

सोहेल महमूद होंगे भारत में पाकिस्तान के नए उच्चायुक्त, अब्दुल बासित की जगह लेंगे

पाकिस्तान ने सोहेल महमूद को भारत में अगले उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया है। वह इस महीने के अंत में कार्यभार संभालेंगे।

IANS IANS
Published on: May 08, 2017 20:24 IST
सोहेल महमूद।- India TV Hindi
सोहेल महमूद।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने सोहेल महमूद को भारत में अगले उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया है। वह इस महीने के अंत में कार्यभार संभालेंगे। सोहेल महमूद मौजूदा उच्चायुक्त अब्दुल बासित की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल मई के अंत में समाप्त हो रहा है। महमूद वर्तमान में तुर्की में पाकिस्तान के राजदूत हैं।

महमूद (55) ने वॉशिंगटन, न्यूयॉर्क, अंकारा व बैंकाक में स्थित पाकिस्तानी मिशनों में काम कर चुके हैं। वह इतिहास और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में मास्टर डिग्रीधारी हैं। महमूद विदेश सेवा में 1985 में शामिल हुए थे। वह पाकिस्तान विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों में से एक हैं। 

महमूद भारत में पाकिस्तानी उच्चायुक्त के रूप में ऐसे समय में कार्यभार ग्रहण करेंगे, जब भारतीय जवानों के शवों को पाकिस्तान द्वारा विकृत करने और भारतीय 'जासूस' कुलभूषण जाधव को मौत की सजा सुनाए जाने से दोनों देशों के संबंध सबसे खराब स्थिति में हैं। बासित को भारत में 2014 में पाकिस्तान का राजदूत नियुक्त किया गया था।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement