Saturday, April 20, 2024
Advertisement

सउदी अरब के एक शहजादे को मौत की सजा दी गई

सउदी अरब ने आज हत्या के जुर्म में शाही खानदान के एक सदस्य को मौत की सजा दे दी। यह एक दुर्लभ घटना है जिसमें हाउस ऑफ सउद के हजारों सदस्यों में से किसी एक को मौत की सजा दी गई है।

Bhasha Bhasha
Published on: October 19, 2016 7:14 IST
प्रिंस तुर्की बिन सउद...- India TV Hindi
प्रिंस तुर्की बिन सउद अल-कबीर

रियाद: सउदी अरब ने आज हत्या के जुर्म में शाही खानदान के एक सदस्य को मौत की सजा दे दी। यह एक दुर्लभ घटना है जिसमें हाउस ऑफ सउद के हजारों सदस्यों में से किसी एक को मौत की सजा दी गई है।

देश के गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि प्रिंस तुर्की बिन सउद अल-कबीर को राजधानी रियाद में मौत की सजा दी गई। अल-कबीर पर सउदी नागरिक आदिल अल-मोहम्मद की गोली मारकर हत्या करने का आरोप था।

मंत्रालय के बयानों के आधार पर एएफपी की गिनती के मुताबिक, कबीर 134वें स्थानीय या विदेशी थे जिन्हें इस साल मौत की सजा दी गई। अरब न्यूज ने नवंबर 2014 में खबर दी थी कि रियाद की एक अदालत ने अपने दोस्त की हत्या के जुर्म में एक अनाम शहजादे को मौत की सजा सुनाई।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement