Friday, April 26, 2024
Advertisement

सर्वे में हुआ खुलासा: 73% पीओके वासी चाहते हैं पाकिस्तान से आजादी

इस सर्वे में लोगों से पूछा गया कि वह पाकिस्तान में रहना चाहते हैं या भारत में? एक अंग्रेजी चैनल के अनुसार करीब 73% लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ मतदान किया।

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Published on: September 13, 2017 8:48 IST
pok citizen want independence from pakistan- India TV Hindi
pok citizen want independence from pakistan

हाल ही में पाक अधिकृत कश्मीर में सबसे अधिक बिकने वाले एक अखबार को बंद करवा दिया गया। यह अखबार पाक अधिकृत कश्मीर के शहर रावलकोट में प्रकाशित होता था। दरअसल मामला यह था कि इस अखबार ने लोगों का सर्वे किया। इस सर्वे में लोगों से पूछा गया कि वह पाकिस्तान में रहना चाहते हैं या भारत में। एक अंग्रेजी चैनल के अनुसार करीब 73% लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ मतदान किया। (झुका चीन: मानसरोवर मामले पर बात करने को हुआ तैयार)

यह खबर सामने आने के बाद पाकिस्तान में उथल-पुथल मच गई, जिसके चलते इस अखबार पर रोक लगा दी गई। अखबार के एडिटर से पूछे जाने पर कि, लोग आजादी के विषय में क्या बातें बोलते हैं तो उन्होंने कहा कि हमने लोगों से 2 सवल पूछे थे। पहला यह कि, क्या लोग 1948 के कश्मीर के स्टेटस को बदलना चाहते हैं? इस पर ज्यादातर लोगों ने सहमति जताई। फिर लोगों से दूसरा सवाल पूछा गया कि, क्या वह पाकिस्तान में रहना चाहते हैं? इसमें नजर आया कि 73% लोग पाकिस्तान से आजादी चाहते हैं।

उन्होंने बताया कि इस सर्वे के प्रकाशित होने के बाद पाक सरकार ने दफ्तर पर नोटिस भेजे और आखिर में ताला लगा दिया। इस सर्वे को लगभग 10 हजार लोगों पर किया गया था। इस सर्वे को करने में करीब 5 साल का समय लगा। इस सर्वे से इस बात की पुष्टि हो गई कि पाक अधिकृत कश्मीर में ज्यादातर लोग भारत में रहना चाहते हैं।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement