Friday, April 26, 2024
Advertisement

पाक: 47 यात्रियों को ले जा रहा विमान एबटाबाद के निकट दुर्घटनाग्रस्त

इस्लामाबाद: पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन्स का एक विमान छावनी शहर एबटाबाद के नजदीक एक पहाड़ी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान 47 यात्रियों को लेकर राजधानी आ रहा था। मीडिया खबरों में यह जानकारी दी

India TV News Desk India TV News Desk
Updated on: December 07, 2016 19:35 IST
Plane carrying 47 passengers crashed near abbottabad- India TV Hindi
Plane carrying 47 passengers crashed near abbottabad

इस्लामाबाद: पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन्स का एक विमान छावनी शहर एबटाबाद के नजदीक एक पहाड़ी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान 47 यात्रियों को लेकर राजधानी आ रहा था। मीडिया खबरों में यह जानकारी दी गई।

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में चित्राल से इस्लामाबाद जाते समय एटीआर विमान पीके-661 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में 47 लोग सवार थे। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक पाकिस्तान की राष्ट्रीय विमान वाहक सेवा का यह विमान दोपहर 3:30 बजे चित्राल से रवाना हुआा और उड़ान भरने के बाद ही वायु नियंत्रण राडार से गायब हो गया।

सेना के मीडिया विंग के मुताबिक, सेना की टुकडि़यों और हेलीकाप्टरों को बचाव कार्यों को लिए दुर्घटनास्थल की ओर रवाना किया गया है।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement