Saturday, April 27, 2024
Advertisement

पाकिस्तानी जनरल ने फिर उगला जहर, कहा कश्मीरियों के संघर्ष का समर्थन करते रहेंगे

पाक सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने रविवार को नियंत्रण रेखा का दौरा किया और कहा कि उनका देश कश्मीरियों के आत्म-निर्णय के अधिकार के लिए किए जा रहे राजनीतिक संघर्ष को समर्थन देता रहेगा।

Bhasha Bhasha
Updated on: April 30, 2017 19:34 IST
General Qamar Javed Bajwa | AP Photo- India TV Hindi
General Qamar Javed Bajwa | AP Photo

इस्लामाबाद: पाक सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने रविवार को नियंत्रण रेखा का दौरा किया और कहा कि उनका देश कश्मीरियों के आत्म-निर्णय के अधिकार के लिए किए जा रहे राजनीतिक संघर्ष को समर्थन देता रहेगा। हाजी पीर सेक्टर के इलाकों का दौरा करने वाले बाजवा को भारतीय जवानों द्वारा कथित तौर पर किए गए संघर्ष विराम के उल्लंघन के बारे में जानकारी दी गई। 

इसके साथ ही किसी भी आक्रामकता से निपटने के लिए पाकिस्तान की तैयारी की स्थिति से भी उन्हें रूबरू कराया गया। सेना प्रमुख ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीरियों के संघर्ष को अपना समर्थन देता रहेगा। बाजवा ने जवानों के साथ बातचीत में कहा, ‘हम हमेशा आत्म निर्णय के अधिकार और बुनियादी मानवाधिकारों को सहारा देने के लिए हो रहे कश्मीरियों के राजनीतिक संघर्ष के लिए उनको समर्थन देते रहेंगे।’ 

उन्होंने भारत पर कश्मीर में राज्य प्रायोजित आतंकवाद का आरोप लगाया। बाजवा ने आरोप लगाया कि भारत न सिर्फ कश्मीर के लोगों बल्कि नियंत्रण रेखा के पाकिस्तान की तरफ रह रहे लोगों के खिलाफ आक्रामकता में शामिल है। भारत ने कश्मीर के अधिकारों के उल्लंघन के पाकिस्तान के आरोपों को बार-बार खारिज किया है।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement