Saturday, April 20, 2024
Advertisement

पाकिस्तान: बेवफा पति को पत्नी ने गुंडों से पिटवाया, यूं खुला भेद

पाकिस्तान में एक महिला ने अपने बेवफा पति को सबक सिखाने के लिए गुंडों से पिटवा दिया। महिला को इस बात का शक था कि उसके पति के संबंध किसी अन्य महिला से हैं। लुबना कमर रजा नाम की महिला को पुलिस ने इस संबंध में गिरफ्तार किया है।

Bhasha Bhasha
Published on: January 14, 2017 17:08 IST
Representative Image- India TV Hindi
Representative Image

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में एक महिला ने अपने बेवफा पति को सबक सिखाने के लिए गुंडों से पिटवा दिया। महिला को इस बात का शक था कि उसके पति के संबंध किसी अन्य महिला से हैं। लुबना कमर रजा नाम की महिला को पुलिस ने इस संबंध में गिरफ्तार किया है। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

खबरों के मुताबिक, महिला को अपने पति (रजा कमर इकबाल) पर शक था कि वह उसे धोखा दे रहा था क्योंकि महिला के लगातार विरोध के बावजूद भी पति रात में देर से घर आता था। लुबना ने इस बात का जिक्र अपनी दोस्त कोसर के साथ किया, जिसने उसे बताया कि पेशावर में रहनेवाला उसका पति इकबाल को पिटवाने के लिए गुंडों का इंतजाम कर सकता है। बताया जा रहा है कि महिला ने अपने पति को सबक सिखाने के लिए गुंडों को 5 लाख रुपये दिए थे। भाड़े के गुंडों ने इस्लामाबाद पहुंचकर 15 अक्टूबर को लुबना के घर जाकर उसके पति की जम कर पिटाई कर दी।

लुबना ने ही गुंडों को घर के मुख्य दरवाजे की चाबी भी दी थी। इस योजना पर से पर्दा उस समय हट गया जब इकबाल को पीटकर जा रहे गुंडों का सामना घर के उपरी हिस्से में रहनेवाले परिवार के अन्य सदस्य से हो गया। योजना का भेद खुल जाने के डर से गुंडों ने घर के एक व्यक्ति पर गोली चलाकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह मामला तत्काल पुलिस में दर्ज किया गया। पुलिस ने जांच के बाद लुबना को गिरफ्तार कर लिया।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement