Saturday, April 20, 2024
Advertisement

पाकिस्तान ने मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की हिरासत बढ़ाई

मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद को अब और 90 दिन नजरबंद रखा जाएगा। उसको 3 महीने हिरासत में रखने की अवधि रविवार रात समाप्त हो रही है।

Bhasha Bhasha
Published on: April 30, 2017 19:48 IST
Hafiz Saeed | AP Photo- India TV Hindi
Hafiz Saeed | AP Photo

लाहौर: मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद को अब और 90 दिन नजरबंद रखा जाएगा। उसको 3 महीने हिरासत में रखने की अवधि रविवार रात समाप्त हो रही है।

पाकिस्तान की पंजाब सरकार के गृह विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि प्रांत की सरकार ने रविवार को देश के आतंकवाद निरोधी कानून के तहत सईद और उसके 4 सहयोगियों की नजरबंदी की अवधि का बढ़ाने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि इस आशय की अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी।

उन्होंने बताया, ‘सरकार ने सैद्वान्तिक तौर पर हाफिज सईद, प्रोफेसर मलिक जफर इकबाल, अब्दुर रहमान अबीद, काजी कासिफ हुसैन और अब्दुल्ला उबैद को नजरबंद किए जाने की अवधि में 90 दिनों के इजाफे का फैसला किया है।’ सरकार ने 30 जनवरी को सईद और 4 अन्य नेताओं को नजरदबंद कर दिया था।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement