Thursday, March 28, 2024
Advertisement

यमन: तीन हफ्ते में हैजा से 242 लोगों की मौत, तकरीबन 23,500 लोग बीमार

युद्धग्रस्त यमन में हैजा फैलने से पिछले तीन हफ्ते में ही 242 लोगों की मौत हो गई और 23,500 अन्य लोग बीमार पड़ गए हैं। यह जानकारी शुक्रवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दी।

Bhasha Bhasha
Published on: May 19, 2017 21:34 IST
Representational Image | AP Photo- India TV Hindi
Representational Image | AP Photo

जिनीवा: युद्धग्रस्त यमन में हैजा फैलने से पिछले तीन हफ्ते में ही 242 लोगों की मौत हो गई और 23,500 अन्य लोग बीमार पड़ गए हैं। यह जानकारी शुक्रवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दी।

संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा कि गुरुवार को हैजा से 20 लोगों की मौत हो गई जबकि देश में 3,460 संदिग्ध मामले दर्ज किये गए हैं, जहां दो-तिहाई आबादी अकाल से पीड़ित है। WHO के यमन के लिए प्रतिनिधि नेवियो जगारिया ने यमन से फोन पर जिनीवा में कहा, ‘जिस गति से हैजा की यह महामारी फिर से फैली है, वह अप्रत्याशित है।’

उन्होंने चेतावनी दी कि साल के अंत तक ढाई लाख लोग बीमार पड़ सकते हैं। हैजा एक बेहद संक्रामक जीवाणु जनित बीमारी है, जो दूषित भोजन या पानी के सेवन से फैलती है।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement