Friday, March 29, 2024
Advertisement

मलेशिया: सड़क दुर्घटना में 8 की मौत, 33 अन्य घायल

मलेशिया के पेनांग राज्य में मंगलवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई और 33 अन्य घायल हो गए।

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Published on: October 24, 2017 16:14 IST
demo pic- India TV Hindi
demo pic

कुआलालंपुर: मलेशिया के पेनांग राज्य में मंगलवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई और 33 अन्य घायल हो गए। सिन्हुआ समाचार एजेंसी के मुताबिक दुर्घटना सुबह करीब 5:30 बजे हुई। (अमेरिका ने जताई भारत के साथ समुद्री गार्डियन समझौते की उम्मीद)

पुलिस का कहना है कि इंडिनेशियाई और नेपाली कर्मियों को लेकर जा रही एक बस के इंजन में कुछ खराबी आने के कारण चालक ने बस को एक तरफ खड़ा कर दिया था। इसी बीच एक दूसरी बस, जिसके ब्रेक फेल हो गए थे, उससे टकरा गई।

दोनों बसों में सोनी और पलेक्सस फैक्ट्री के मजदूर मौजूद थे, जो पेनांग राज्य में विनिर्माण व्यवसाय में संलग्न हैं। पुलिस का कहना है कि 33 घायलों में से 23 को गंभीर चोटें आई हैं।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement